Gold Rate: फेस्टिव सीजन से पहले 4000 रु गिरे सोने के दाम, 5 महीने में की सबसे बड़ी गिरावट
Gold Rate: फेस्टिव सीजन से पहले 4000 रु सस्ता हुआ सोना, 5 महीने में की सबसे बड़ी गिरावट
नई दिल्ली। Gold-Silver Price Down सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। जहां 7 अगस्त 2020 को सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था तो वहीं अगले तीन दिनों में सोने की कीमत( Gold Rate) में 4 हजार रुपए तक गिरावट आ गई और सोना अपने उच्चतम स्तर से लुढ़क गया। गणेश चतुर्थी समेत अब सभी त्योहारों की शुरुआत होने वाली है, ऐसे में सोने की कीमत में गिरावट आने से खरीदारों के चेहरों पर मुस्कान आ गई है।

4000 रुपए लुढ़का सोना
सोने की कीमत(Gold Rate) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कोरोना वैक्सीन को लेकर आई पॉजिटिव खबरों के कारण सोने की कीमत में आ रही तेजी पर ब्रेक लगा और कीमत में गिरावट आई। हालांकि सोमवार को सोने की कीमत में सुधार लदेखने को मिली, लेकिन अगर अगस्त के 15 दिनों में सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। सोमा करीब 4000 रुपए तक नीचे लुढ़ गया है।

7 अगस्त को उच्चतम स्तर पर था सोना
7 August 2020 को सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली। सोना अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। 7 अगस्त 2020 को सोने की कीमत 56254 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गआ थी, जो अब तक का सबसे हाई रेट था। वहीं आज सोने की कीमत में बाजार खुलते ही पहले 106 रुपए की गिरावट आई, लेकिन धीरे-धीरे सुधार होने लगा और सोने में मामूली तेजी देखने को मिली। 17 अगस्त को सोना 52768 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। घरेलू बाजार में सोना अब तक 4000 रुपए तक नीचे गिर गया है।

चांदी की कीमत( Silver Rate) 8000 रुपए तक की गिरावट
अगर चांदी की कीमत पर नजर डाले तो 7 अगस्त को चांदी की कीमत Silver Rate in India जहां उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी तो उसके बाद से लगातार चांदी में मंदी देखने को मिल रही है। 7 अगस्त को 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 76008 रुपए पहुंच गई थी, जो सबसे हाई रेट था। लेकिन 10 दिनों में चांदी में 8000 रुपए तक की गिरावट आई और आज 17 अगस्त 2020 को चांदी की कीमत 68159 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।

पांच महीने में सबसे खराब हफ्ता
अगर आंकड़ों को देखें तो पिछला हफ्ता सोने-चांदी की कीमत के लिहाज से पिछले 5 महीनों में सबसे खराब हफ्ता रहा। सोने की कीमत Gold Price में पिछले हफ्ते 4.5% की गिरावट आई थी, जो मार्च के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है। हालांकि जानकारों का कहना है कि दिवाली तक सोना नए रिकॉर्ड बनाएगा। जेपी मॉर्गन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आर्थिक, महामारी और राजनीतिक हालातों को देखते हुए इसकी पूरी संभावना है कि सोना दिवाली तक 70000 रुपए के आंकड़े तक पहुंच सकता है।












Click it and Unblock the Notifications