Gold Price Today: 5 दिन में 5000 रु गिरा सोना, जानिए आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Price Today: 5 दिन में 5000 रु गिरा सोना,जानिए आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड

नई दिल्ली। सोने की कीमत में पिछले कई दिनों से गिरावट का दौर जारी है। मंगलवार को भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। अगर आंकड़ों को देखें तो पिछले 5 दिनों में सोने की कीमत में 5000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। लगातार गिरने के बाद सोना 40000 रुपए से नीचे लुढ़क गया। मंगलवार को भी सोने की कीमत में गिरावट आई।

 सस्ता हुआ सोना

सस्ता हुआ सोना

मंगलवार को सोना 480 रुपए तक नीचे लुढ़क गया। सोने की कीमत 39037 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले 5 दिनों में सोने की कीमत में 5000 रुपए की गिरावट आई। 44,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिकने वाला सोने पांच दिनों में लुढ़कर 39037 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया हैय़ वहीं चांदी की कीमत नें भी गिरावट आई हैं। पिछले कई दिनों से सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है।

 5000 रुपए सस्ता हुआ सोना

5000 रुपए सस्ता हुआ सोना


सोने की वायदा कीमतों में पिछले पांच कारोबारी सत्रों में 5000 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। कोरोना वायरस के चलते बाजार में नकदी संकट के कारण सोने की कीमत में यह गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की कई। चांदी के वायदा भाव की बात करें, तो मंगलवार को यह 376 रुपए नीचे लुढ़ गया। एमसीएक्स पर पांच मई 2020 की चांदी का वायदा भाव 1.04 प्रतिशत गिरकर 35,831 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

क्यों लुढ़का सोना

क्यों लुढ़का सोना

कोरोना वायरस की वदह से शेयर बाजार में हलचल मची है। जिसका असर सोने की कीमत पर भी पड़ रहा है। कोरोना वायरस की वजह से सोने-तांदी पर दबाव बना हुआ है। वहीं स्थानीय मांग घटती जा रही है। लोग सोने-चांदी की खरीदारी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में डिमांड कम होने की वजह से कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में बिकवाली के भारी दबाव देखने को मिला। सोना 2,000 रुपए प्रति 10 ग्राम टूटा तो चांदी में 6,000 रुपए प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट आई।

2 महीनों में 15,000 रुपए टूटी चांदी

2 महीनों में 15,000 रुपए टूटी चांदी

सोने के साथ- साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट जारी है। चांदी को बेस इकोनॉमी भी माना जाता है, लेकिन कोरोना वायरस के चलते औद्योगिक सेक्टर में चांदी की खपत कम हुई है। डिमांड और खपत कम होने के कारण चांदी की कीमम में गिरावट आई है। MCX एक्सचेंज पर चांदी का वायदा भाव 8 जनवरी 2020 को जहां 49,423 रुपए प्रति किलोग्राम था, वहीं सोमवार यानी 16 मार्च 2020 को इसकी कीमत 33,756 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मतलब 2 महीनों में चांदी की कीमत 15000 रुपए प्रति किलोग्राम तक लुढ़क गई। सोमवार को कारोबार के पहले दिन चांदी में 16% की गिरावट आई जो कि एमसीएक्स के इतिहास में चांदी में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट के तौर पर दर्ज की गई।

क्या निवेश का है सही मौका?

क्या निवेश का है सही मौका?

बाजार एक्पर्ट्स की माने तो कोरोना वायरस के प्रकोप के कम होते ही जब इकोनॉमी पटरी पर आने लगेगी तो चांदी की डिमांड बढ़ेगी और कीमत में सुधार आएगा। ऐसे में चांदी में निवेश का ये मौका सही है। वहीं अगर सोने की बात करें तो वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताओं के साथ-साथ कोरोना वायरस के कारण सोने में सुस्ती रही है। अगले कुछ दिनों में सोने में अभी 1000-1500 रुपए तक की गिरावट आ सकती है, लेकिन शादियों के सीजन में घरेलू डिमांड बढ़ने से इसकी कीमत में सुधार आएगा। ऐसे में अगर आप निवेश के उद्देश्य से सोनो में निवेश कर सकते है।

कोरोना वायरस के बाद RBI का अलर्ट, कैश से बनाए दूरी, 24 घंटे मिलेगी अब ये सुविधा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+