Punjab: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, दिवाली से पहले महंगाई भत्ते में 11% की बड़ी बढ़ोतरी
सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, दिवाली से पहले महंगाई भत्ते में 11% की बड़ी बढ़ोतरी
नई दिल्ली। दिवाली से ठीक पहले पंजाब सरकार ने अपने प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बड़ा ऐलान करते हुए सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से बड़ा तोहफा देत हुए DA में 11 फीसदी की बड़ी बढ़ोतरी की है। पंजाब सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की बड़ी बढ़ोतरी की है। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों की सैलरी में जहां बपंर बढ़ोतरी होगी तो वहीं सरकारी खजाने पर 444 करोड़ रुपए का बोझ बढ़ेगा।

पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को डीए का भुगतान किश्तों में किया जाएगा। डीए बढ़ोतरी के साथ-साथ पंजाब सरकार ने बिजली की दरों में कटौती की है। पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार ने बिजली दरों में 3 रुपए प्रति यूनिट की कटौती की है। सरकार ने नई दरों को आज से ही लागू कर दिया है।
आपको बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को हाल ही में बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई। उससे पहले ही कर्मचारियों के 18 महीने से रुके महंगाई भत्ते को बहाल कर दिया गया। जुलाई में सरकार ने जहां केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो गई तो वहीं अक्टूबर में फिर से इसमें तीन फीसदी की बढ़ोतरी की गई और इसे 31 फीसदी कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications