Paytm ने पकड़ी रॉकेट की रफ्तार, शेयरों में आई ऑल टाइम लो से 24% की तेजी
Paytm ने पकड़ी रॉकेट की रफ्तार, शेयरों में आई ऑल टाइम लो से 24% की तेजी
नई दिल्ली। पेटीएम ने लिस्टिंग के बाद से ही निवेशकों को निराश कर दिया था। पेटीएम शेयरों के लगातार गिर रहे दामों से निवेशकों में भारी निराशा थी, लेकिन अब धीरे-धीरे पेटीएम उड़ना भरने लगा है। पेटीएम के शेयरों ने अब रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। 27 जून को पेटीएम के शेयर में 2 फीसदी तक तेजी आई तो वहीं कंपनी के शेयर ऑल टाइम लो से अब तक 24 फीसदी तक उठ चुके हैं। आपको बता दें कि पिछले साल पेटीएम के शेयर बीएसई में लिस्टिंग के साथ ही गिरने लगे थे।

Paytm ने भरी उड़ान
पेटीएम (Paytm) के शेयरों में तेजी बरकार है। 27 जून को पेटीएम के शेयर में 2 फीसदी की तेजी आई और ये एनएसई पर 710.70 रुपए पर पहुंच गया। जबकि इससे ठीक एक दिन पहले 26 जून को पेटीएम के शेयर 8.80% की रफ्तार से बढ़े। इस तेजी के साथ ही पेटीएम के शेयर अपने ऑल टाइम लो से 24 फीसदी तक बढ़ गए हैं। वहीं मई के मुकाबले 27 जून को पेटीएम शेयर की कीमत 510.05 की तुलना में बढ़कर एनएसई पर अपने इंट्राडे उच्च स्तर पर 723.60 रुपए पर पहुंच गए।
लगातार चौथे दिन तेजी
मंगलवार को पेटीएम के शेयर में लगातार चौथे ट्रेडिंग सेशंस में तेजी देखने को मिली है। बाजार जानकारों ने इस तेजी का कारण त्रिकोणीय पैटर्न ब्रेकआउट को माना है। एक्सपर्ट के मुताबिक पिछले दो हफ्ते से पेटीएम के शेयर बढ़ रहे हैं। आपको बता दें कि नवंबर 2021 में पेटीएम ने अपना IPO लॉन्च किया था। इस आईपीओ को 2080 से 2150 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के प्राइस बैंड के साथ लॉन्च किया गया, लेकिन शेयर बाजार में लिस्टिंग के साथ ही इस शेयर में गिरावट आने लगी। हालांकि अब सुधार देकने को मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications