Paytm, फोनपे और अमेजॉन पे यूजर्स के लिए खुशखबरी, KYC को लेकर मिली बड़ी राहत

नई दिल्ली। अगर आप भी पेटीएम, फोन पे , अमेजम पे जैसे मोबाइल वॉलेट इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए खास है। Paytm, Amazon Pe, PhonePe ओला मनी जैसे ऐप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मोबाइल वॉलेट यूज करने वाले ग्राहकों को राहत देते हुए फुल केवाईसी में छूट दी है। पिछले कई दिनों ने मोबाइल वॉलेट कंपनियां यूजर्स के मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर उन्हें फुल केवाईसी करवाने के लिए अपटेड कर रही थी। ऐसा नहीं करने पर ट्रांजैक्शन न कर पाने की बात कही जा रही थी। अगर ये नियम लागू होता तो लाखों मोबाइल वॉलेट यूजर्स इसका इस्तेमाल नहीं कर पाते, लेकिन अब इसमें बड़ी राहत रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से मिली है।

Good News for Paytm, Amazon, PhonePe Users, No Need to Do Complete KYC, Here is the reason

RBI ने फुल केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख नजदीक आने से पहले प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट की सौगात दी है जिससे महीने के 10,000 रुपए तक के रिटेल पेमेंट ट्रांजेक्शन के लिए फुल केवाईसी की जरूरत नहीं होगी। नए निर्देश के मुताबिक सिर्फ सेल्फ डिक्लेयरेशन और मोबाइल ओटीपी देने पर वॉलेट की सर्विस जारी रहेगी।

आरबीआई के इस नियम के मुताबिक मोबाइल वॉलेट यूजर्स को 10000 रुपए तक के ट्रांजैक्शन के लिए फुल केवाईसी करवाने की जरूरत नहीं है। वर्तमान में मोबाइल वॉलेट कंपनियों के लिए महीने के 10,000 तक ट्रांजैक्शन के लिए KYC जरूरी है, लेकिन इस रकम के लिए फुल केवाईसी जरूरी नहीं है। RBI ने मोबाइल वॉलेट यूजर्स को 31 मार्च 2020 तक फुल केवाईसी करवाने की समयसीमा तय कर दी थी, लेकिन अब इसमें राहत दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+