DA Hike: छठ पर इन कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी, महंगाई भत्‍ते में 9 फीसदी की बढ़ोतरी

DA Hike: इन कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते में 9 फीसदी की बढ़ोतरी

नई दिल्ली, 9 सितंबर। छठ पूजा पर बीएसएनएल के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। कर्मचारियों को इस त्योहार पर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा मिला है। छठ पर्व के वसर पर BSNL के कर्मचारियों को महंगाई भत्‍ते में बढ़ोतरी की गई हैं, जिसे नवंबर में लागू करने का आदेश दिया गया है। यानी नवंबर की सैलरी में कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी मिलने लगेगी।

 नवंबर से सैलरी बढ़ोतरी

नवंबर से सैलरी बढ़ोतरी

नवंबर की सैलरी में बीएसएलएल के कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। कर्मचारियों के डीए में 9.3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अब तक इन कर्मचारियों को 170 फीसदी के हिसाब से महंगाई भत्ते की रकम मिल रही थी, जिसे बढ़ाकर अब 179.3 फीसदी कर दिया गया है। यानी नवंबर महीने की सैलरी बढ़ोतरी के साथ आएगी। इससे पहले 1 जुलाई 2021 को इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 170.5 फीसदी से बढ़ाकर 173.8 फीसदी किया है। फिर एक बार और इसमें बढ़ोतरी कर 179.3 फीसदी कर दिया गया है।

किन कर्मचारियों को मिलेगा इसका लाभ

किन कर्मचारियों को मिलेगा इसका लाभ

आपको बता दें कि BSNL के 149577 कर्मचारियों में से 78323 कर्मचारियों ने VRS ले लिया। अब इस डीए बढ़ोतरी का लाभ BSNL के बोर्ड लेवल और below बोर्ड लेवल कर्मचारियों को मिलेगा। इस महंगाई भत्ते का लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा, जो 2007 के पे रिवीजन के आधार पर सैलरी पा रहे हैं।

 केंद्रीय कर्मचारियों को मिला बंपर तोहफा

केंद्रीय कर्मचारियों को मिला बंपर तोहफा

आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को बंपर तोहफे का लाभ मिला है। कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। डेढ़ साल से रुके हुए महंगाई भत्ते की बहाली के साथ-साथ डीए बढ़ोतरी का भी तोहफा दिया गया है। 17 फीसदी की दर से महंगाई भत्ते का लाभ उठा रहे कर्मचारियों के रुके हुए डीए की बहाली कर दी गई, जिसके बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 28 फीसदी पहुंच गया। वहीं पिछले महीने फिर से महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई, जिसके बाद अब ये 31 फीसदी पर पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+