बैंक ऑफ बड़ौदा, OBC और यूनियन बैंक ने खाताधारकों को दिया तोहफा, घटेगा EMI का बोझ
नई दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा, ऑरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने नए साल के शुरुआत के साथ ही अपने करोड़ों खाताधारकों को तोहफा दिया है। इन तीनों बैंकों ने अपने खाताधारकों पर से EMI का बोझ कम किया है। बैंक के खाताधारकों को राहत देते हुए तीनों बैंकों ने लोन पर ब्याज दर कम होकर दी है। इस राहत के साथ ही खाताधारकों पर EMI का बोझ कम हो जाएगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने खाताधारकों को दिया तोहफा
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने खाताधारकों को बड़ी राहत देते हुए लोन की ब्याज दर में कटौती की है। BOB ने 12 जनवरी से एक महीने की अवधि के लिए अपनी एमसीएलआर दर(MCLR Rate) में कटौती करते हुए इसे 7.65 फीसदी से घटाकर 7.60 फीसदी करने का फैसला किया है। नई ब्याज दर 12 जनवरी से लागू हो जाएगी। इसके साथ ही ईएमआई में भी कटौती होगी, हालांकि बैंक ने बताया कि अन्य अवधि की दरें पहले जैसी ही रहेंगी।

खाताधारकों को मिलेगा लाभ
बैंक ऑफ इंडिया ने 1 महीने की अवधि के लिए MCLR 7.60 फीसदी, 3 महीने के लिए 7.80 फीसदी, 6 महीने के लिए 8.10 फीसदी और 1 साल के लिए 8.25 फीसदी कर दिया है। वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UIB) ने भी लोन की ब्याज दर में कटौती करते हुए मार्जिनल कॉस्ट लेंडिंग में 0.10 फीसदी की कमी की है। यूनियन बैंक की नई ब्याज दर 11 जनवरी से लागू हो जाएगी। बैंक ने 1 साल की अवधि के कर्ज के लिए एमसीएलआर दर 8.10 फीसदी कर दी है।

OBC बैंक के ग्राहकों को भी मिला फायदा
बैंक ऑफ बड़ौदा और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के अलावा ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) ने भी ब्याज दर में कटौती करते हुए अलग-अलग मैच्योरिटी वाली लोन के लिए MCLR में 0.05 से 0.15 फीसदी तक की कटौती की है। OBC ने 1 साल के लोन के लिए एमसीएलआर को 0.15 फीसदी की कटौती करते हुए इसे 8.15% कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications