Infosys ने लगाई ऊंची छलांग, कोरोना के बावजूद पहली तिमाही में 5195 करोड़ रु का प्रॉफिट
नई दिल्ली। Infosys June Quarter. देश की प्रमुख आईडी कंपनी इंफोसिस (Infosys) ने कोरोना संकट के बावजूद नेट प्रॉफिट मामले में बड़ी छलांग लगाई है। इंफोसिस ने आज बुधवार को अपने जून तिमारी के नतीजे जारी किए। वित्तीय वर्ष 2021-22 के पहले तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 22.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। कंपनी ने अपने शुद्ध लाभ के आंकड़े जारी किए हैं, जिसके मुताबिक जून तिमाही में इंफोसिस को 5195 करोड़ रुपए का लाभ हुआ है।

इंफोसिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जून क्वाटर में जहां कंपनी ने 10 करोड़ डॉलर से ज्यादा वैल्यू सिगमेंट के नए क्लाइंट जोड़े तो वहीं 1 करोड़ डॉलर से अधिक वाले डील्स में 12 नए ग्राहकों को जोड़ा। कंपनी ने बताया कि नॉर्थ अमेरिका में इंफोसिस का ग्रोथ 61.7 फीसदी रहा तो वहीं यूरोपीय मार्केट में 24 फीसदी रहा।












Click it and Unblock the Notifications