Canara Bank: केनरा बैंक के खाताधारकों के लिए गुड न्यूज, FD पर कल से मिलेगा ज्यादा ब्याज

नई दिल्ली। Canara Bank has revised interest rates on FD. केनरा बैंक के खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। कल से केनरा बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को रिवाइज कर रहा है। 8 फरवरी से केनरा बैंक ने 2 करोड़ से कम क जमा पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज दरों में बदलाव किया है। केनरा बैंक ने 1 साल तक के जमा पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की है। वहीं 2 साल से अधिक के जमा पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है।

 केनरा बैंक के FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है

केनरा बैंक के FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है

केनरा बैंक ने ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने 1 साल के जमा पर ब्याज दर में कटौती की है तो वहीं 2 से 10 साल के फिक्स्ड जमा पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। 8 फरवरी 2021 स बैंक की नई ब्याज दरें लागू हो जाएगी। बैंक की रिवाइज ब्याज दरों पर नजर डाले तो 2 साल की एफडी पर बयाज दरों को बढ़ा कर इसे 5.40 फीसदी कर दिया है। वहीं 3 से अधिक और 5 साल तक के जमा पर 5.50 फीसदी कर दिया है। वहीं 5 से 10 साल तक के जमा पर भी ब्याज दरों को रिवाइज कर 5.50 फीसदी कर दिए है।

 8 फरवरी से ब्याज दरों में बदलाव

8 फरवरी से ब्याज दरों में बदलाव

बैंक ने 1 साल तक के जमा पर बयाज दरों में 5 बेसिक प्वाइंट की कटौती की है। बैंक ने 5.25 फीसदी की ब्याज दर को घटाकर 5.20 फीसदी कर दिया। बैंक की नई दरों पर नजर डाले तो 7 से 45 दिन पर की जमा पर ब्याज 2.95 फीसदी कर दिया, वहीं 46 से 90 दिनों के जमा पर 3.90% कर दिया। वहीं 91 दिन से लेकर 179 दिन की जमा पर 4% फीसदी कर दिया है। वहीं 180 दिन से लेकर 1 साल तक के जमा पर 4.45 फीसदी और 1 साल तक के जमा पर ब्याज को घटाकर 5.20 फीसदी कर दिया।

 इन बैंकों ने भी ब्याज दरों में किया बदलाव

इन बैंकों ने भी ब्याज दरों में किया बदलाव

केनरा बैंक के अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया( SBI) और आईडीएफसी( IDFC) बैंक ने भी एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है। IDFC फर्स्ट बैंक ने भी फिक्स्ड बैंक पर मिलने वाले ब्याज दर में बदलाव किया था। वहीं एसबीआई ने भी एफडी की दरों में बदलाव कर ग्राहकों को तोहफा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+