Airtel Payments Bank यूजर्स के लिए खुशखबरी, 24x7 शुरू हुई ये सर्विस, बैंक बंद रहने पर भी ट्रांसफर कर सकेंगे फंड
नई दिल्ली। डिजिटल बैंकिंग में आई तेजी के साथ ही मोबाइल पेमेंट बैंक यूजर्स की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। अगर आप भी एयरटेल पेमेंट बैंक यूजर्स हैं तो ये खबर आपके लिए अच्छी खबर है। Airtel Payment Bank ने अब अपनी नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) सुविधा को 24 घंटे के लिए शुरू कर दिया है। एयरटेल ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गाइडलाइन्स के आधार पर अब 24x7 NEFT फंड ट्रांसफर की सुविधा मिलेगी।

इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए आपको एयरटेल थैंक्स ऐप या एयरटेल वेबसाइट के बैंकिंग सेक्शन के NEFT ट्रांसफर सेक्शन में जाना होगा। यहां आपको Transfer Money का ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद आप बेनिफिसरी चुनकर फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। गौरतलब है कि जनवरी 2017 में एयरटेल ने एयरटेल पेमेंट बैंक की शुरुआत की।












Click it and Unblock the Notifications