Gold Rate: गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस, वेडिंग सीजन में हुआ धड़ाम, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट
Gold Rate: गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस, वेडिंग सीजन में हुआ धड़ाम, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट
नई दिल्ली, 22 नवंबर। शादियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। वेडिंग सीजन में लोग जमकर सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं। सोने की मांग बढ़ने के साथ ही कीमत में भी तेजी आती है, लेकिन सोमवार को ऐसा देखने को नहीं मिला। सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। सोना हफ्ते के पहले दिन ही धड़ाम हो गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। अगर सर्राफा बाजार में आज का हाल देखें तो 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48830 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 65829 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

सोना हुआ और सस्ता
शादियों के सीजन के बावजूद सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो सोना 286 रुपए सस्ता हो गया। जबकि चांदी की कीमत 759 रुपए गिर गई। सोने की कीमत में आई इस गिरावट का लाभ उठाएं और सोने की खरीदारी कर सकते हैं।

24 कैरेट से 18 कैरेट तक का भाव
सोने -चांदी की आज की कीमत पर नजर डाले तो इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की रेट के मुताबिक सोमवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48834 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48753 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44732 रुपए और 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36626 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 65829 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

55000 से 60000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
बाजार जानकारों की मान तो सोने में निवेश का ये अच्छा मौका है, क्योंकि सोना फिर से रफ्तार पकड़ चुका है। सोने की कीमत में अब तेजी आने वाली है। बाजार जानकारों की माने तो अगले एक साल में सोना 60000 रुपए पर पहुंच सकता है। वहीं केडिया कमोडिटीज के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक अगले दो साल तक सोने की कीमत में तेजी बरकरार रहेगी। अगर सोने की कीमत के पिछले 20 साल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो सोने में तेजी आने क बाद वो 2 से 4 साल तक रहती है। इसी तरह का साल 2000 से 2004 में देखने को मिला था,। इसी के आधार पर अंदेशा लगाया जा रहा है कि इस साल भी 2022-23 तक सोने की कीमत में चमक रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications