Gold Rate update: 10 साल में सोने की सबसे खराब शुरुआत, जानें अब तक कितना सस्ता हो चुका है सोना

Gold Rate update: 10 साल में सोने की सबसे खराब शुरुआत, जानें अब तक कितना सस्ता हो चुका है सोना

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate update. सोने की कीमत(Gold Rate)में पिछले एक महीने से लगातार गिरावट की स्थिति बनी हुई है। जनवरी 2021 के साथ ही सोने की पिछले 10 सालों में सबसे खराब शुरुआत रही है। घरेलू और वैश्विक बाजारों में सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। जहां वैश्विक बाजार में सोने की कीमत 3 फीसदी तक नीचे लुढ़क चुकी है, जो पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा गिरावट है। जनवरी 2021( January 2021) में सोने की कीमत में 1000 रुपए से अधिक की गिरावट आ चुकी है। वहीं चांदी की कीमत में सुधार आया है।

 सोने की 10 सालों में सबसे खराब शुरुआत

सोने की 10 सालों में सबसे खराब शुरुआत

सोने के लिए साल 2021 की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी है। कोटक सिक्योरिटीज की माने तो वैश्विक बाजार में साल 2021 मं अब तक सोने की कीमत में 3 % तक की गिरावट आ चुकी है। साल 2011 के बाद से ये सोने का सबसे खराब प्रदर्शन है। अगर वायदा बाजार में सोने की कीमत( Gold Rate) पर नजर डाले तो सोने और चांदी की कीमत में लगातार गिरावट दर्ज की गई।

 उच्चतम स्तर से 7500 रुपए नीचे लुढ़क चुका है सोना

उच्चतम स्तर से 7500 रुपए नीचे लुढ़क चुका है सोना

सोने के वायदा बाजार की कीमतों पर नजर डाले तो सोना अपने उच्चतम स्तर से 7500 रुपए तक नीचे लुढ़डक चुका है। 7 अगस्त को सोना अपने उच्चतम स्तर 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था, जिसके बाद से सोने की कीमत में गिरावट की स्थिति बनी हुई है। अगर सोने के फ्यूचर रेट पर नजर डाले तो MCX पर शुक्रवार को सोने की कीमत मं 0.8 फीसदी की तेजी आई और सोना चमककर 49330 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि इस महीने अब तक सोने की कीमत में नरमी देखने क मिली है।

 जनवरी 2021 में कितना सस्ता हुआ सोना

जनवरी 2021 में कितना सस्ता हुआ सोना


जनवरी 2021 की बात करें तो इस महीने सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। जनवरी में सोना अब तक 2% तक गिर चुका है। इस महीने सोने की कीमत में 1000 रुपए तक की गिरावट आ चुकी है। वहीं चांदी की कीमत में चमक देखने को मिली है। चांदी के फ्यूचर रेट में 3.2 फीसदी की तेजी आई और चांदी 2170 रुपए की तेजी क साथ 69765 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया। वहीं ग्लोबल मार्केट में वहां चांदी की कीमत में 4.3% की तेजी आई है।

 भारत की 35 प्रतिशत घटी सोने की कीमत

भारत की 35 प्रतिशत घटी सोने की कीमत

भारत में साल 2020 मं सोने की मांग में भारी कमी आई। सोना की मांग 2020 में 35 प्रतिशत से अधिक घटकर 446.4 टन रह गई। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल(WGC) की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 में सोने की मांग में करोना संकट और लॉकडाउन के कारण भारी कमी आई। डब्ल्यूजीसी के आंकड़ों के अनुसार साल 2020 में मूल्य के हिसाब से सोने की मांग में 14 प्रतिशत की गिरावट आई। सोना घटकर 188280 करोड़ रुपए पर रह गई।

 1 फरवरी से खरीदें सस्ता सोना

1 फरवरी से खरीदें सस्ता सोना

1 फरवरी से सरकार एक बार फिर से लोगों को सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। सॉवरन गोल्ड बॉन्ड( sovereign gold bond) की एक बार फिर से शुरुआत हो रही है। 1 फरवरी से गोल्ड बॉन्ड की शुरुआत हो रही है। इस बार गोल्ड बॉन्ड की शुरुआत 4912 रुपए प्रति ग्राम निर्धारित की गई है। वहीं अगर आप डिजिटल पेमेंट से खरीदते हैं तो आपको डिस्काउंट का लाभ भी मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+