6 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी भी महंगी, जानिए आज का रेट

6 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोना,जानिए आज का रेट

नई दिल्ली। वेडिंग सीजन में डिमांड बढ़ने के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में मजबूत स्थिति के चलते सोने की कीमत में बढ़ोतरी का दौर जारी है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली। मंगलवार को सोने की कीमत में 100 रुपए की तेजी देखने को मिली और सोना 33750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 Gold Up at 6 Year Hightest Price, Know Todays Gold Rate.
विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के चलते मंगलवार को सोना 33,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। आपको बता दें कि साल 2013 के बाद आज सोना सबसे उच्चतम स्तर पर हैं। बाजार जानकारों के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में सोने की कीमत में गिरावट आने की भी उम्मीद नहीं है। शेयर बाजार में गिरावट के साथ-साथ डॉलर के मुकाबले रुपए में जारी कमजोरी के चलते निवेशकों ने सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुना है, जिसकी वजह से सोने की कीमत में तेजी जारी है।

जहां सोने की कीमत में तेजी जारी है तो वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी की कीमत में भी तेजी का रूख देखने को मिल रहा है। सोमवार को चांदी की कीमत में 850 रुपए की तेजी देखने को मिली तो वहीं मंगलवार को चांदी 200 रुपए की तेजी के साथ 41,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों में सोने की कीमत 1,300 डॉलर प्रति औंस के आसपास मंडराती रही, जिसका असर सोने की कीमत पर देखने को मिला। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार तनाव बढ़ने से निवेशकों के लिए पीली धातु सुरक्षित निवेश के तौर पर उभरकर आया और इसकी वजह से कीमतों में तेजी का दौर जारी है।
अगर राष्ट्रीय राजधानी में देखें तो 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 33750 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 33,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी का भाव 25,700 रुपये पर स्थिर रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+