सोना स्थिर, धड़ाम हुई चांदी, जानें क्या रहा आज 10 ग्राम सोने का भाव?
नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोने की चमक फीकी पड़ने से सोमवार को सोने की कीमत स्थिर रही। सोमवार को सोना 32550 रुपए पर टिका रहा, जबकि चांदी की कीमत में 100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना 32,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर टिका रहा, जबकि औद्योगिक मांग में कमी आने से चांदी 100 रुपए फिसलकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

गौरतलब है कि इससे पहले दीवाली और धनतेरस करीब आने की वजह से सोने-चांदी की मांग बढ़ रही है। ऐसे में पिछले हफ्ते सोना 6 साल के अधिकतम स्तर पर पहुंच गया था।












Click it and Unblock the Notifications