Gold-Silver Rate Today: सोने में मामूली बढ़त, चांदी हुई सस्ती, जानें ताजा भाव
Gold-Silver Price 28 Feb: चांदी गिरावट के साथ 63,073 रुपए प्रति किलो पर आ गई, वहीं दस ग्राम सोना बढ़त के साथ 55669 पहुंच गया।

Gold-Silver Price Today: सर्राफा बाजार में सोने के भावों में तेजी बनी हुई है, जबकि चांदी में थोड़ी नरमी आई है। आज (मंगलवार) 28 फरवरी की सोने के दाम में हल्की सी बढ़त देखी गई और चांदी के भाव में कमी आई है। चांदी 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63,073 रुपए प्रति किलो पर आ गई, वहीं दस ग्राम सोना बढ़त के साथ 55669 पहुंच गया।
जानिए सोना-चांदी के भाव
बीते कारोबारी सत्र में सोना अप्रैल वायदा 55,666 रुपये प्रति 10 ग्राम पर निपटा था। वहीं, चांदी मार्च वायदा 63, 446 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। लेटेस्ट रेट के अनुसार 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 55669 रुपये पर पहुंच गया, जबकि 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी 63446 रुपये के दाम पर बिक रही है।
सोमवार को क्या था रेट?
कमजोर वैश्विक रुख के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 55,666 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 63,073 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी।
दिल्ली, मुंबई सहित प्रमुख शहरों का भाव (सोना 10 ग्राम)
- दिल्ली - कल के 56,170 रुपये के मुकाबले 56,270 रुपये
- मुंबई - कल के 56,020 रुपये के मुकाबले 56,120 रुपये
- चेन्नई - कल के 56,740 रुपये के मुकाबले 56,800 रुपये
- कोलकाता - कल के 56,020 रुपये के मुकाबले 56,120 रुपये
- बैंगलोर - कल के 56,070 रुपये के मुकाबले 56,170 रुपये
- अहमदाबाद - कल के 56,070 रुपये के मुकाबले 56,170 रुपये
- हैदराबाद- कल के 56,020 रुपये के मुकाबले 56,120 रुपये
आपको बता दें कि 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध (99.9 प्रतिशत) माना जाता है, जिसका इस्तेमाल सोने के सिक्के और बार बनाने में होता है, जबकि 22 कैरेट सोना जेवरात बनाने के लिए बेहतर माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications