Gold Rate: खुशखबरी, 5 महीने में पहली बार इतना सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले जानें आज का भाव

नई दिल्ली। Gold Rate. सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। दिसंबर के पहले ही दिन सोना सस्ता हो गया। सोने की कीमत में 1 दिसंबर को भी गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएसन लिमिडेट की वेबसाइट पर जारी रेट के मुताबिक सोने की कीमत में आज गिरकर 48055 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत आज 60 हजार के आंकड़े से नीचे रही। चांदी की कीमत 59900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सोने-चांदी की कीमत में जारी यह गिरावट 5 महीने में सबसे ज्यादा है। सोना पिछले 5 महीनों में पहली बार इतना सस्ता हुआ है।

Recommended Video

    Gold Rate Today: Gold के दाम में 4 साल में सबसे बड़ी गिरावट, जानिए New Gold Price । वनइंडिया हिंदी
     सोना हुआ सस्ता

    सोना हुआ सस्ता

    सोने की कीमत में लगातार गिरावट जारी है। नवंबर महीने में सोने की कीमत में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। शादियों का सीजन होने के बावजूद सोने की कीमत में सुधार देखने को नहीं मिला। दरअसल कोरोना वैक्सीन को लेकर आ रही सकारात्मक खबरों के कारण सोने की कीमत में गिरावट आने लगी। कोरोना वैक्सीन को लेकर आ रही खबरों से उम्मीद बढ़ी है। शेयर बाजार में रौनक लौट रही है। अर्थव्यवस्था में सुधार आने से निवेशक सोने से पैसा निकालकर शेयर बाजार और अन्य जगहों पर लगा रहे हैं। सोने में बिकवाली शुरू होने से सोने की कीमत में गिरावट आ रही है।

    5 महीनों में सबसे सस्ता सोना

    5 महीनों में सबसे सस्ता सोना

    सोमवार को सोने की कीमतें पांच महीने केो निचले स्तर पर पहुंच गई। जुलाई के बाद सोना सबसे सस्ता नवंबर में बिका है। सोने की कीमत में 7 अगस्त को सबसे बड़ी तेजी आई थी, लेकिन अब सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 8000 रुपए तक नीचे लुढ़क चुका है। सोने की कीमत में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। सोमवार के गोल्ड रेट 5 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। सोना गिरावट के साथ 47,483 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोमवार को सोने के हाजिर भाव में 0.8 फीसदी टूटकर 1,774.01 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

     जुलाई के बाद सबसे निचले स्तर पर सोना

    जुलाई के बाद सबसे निचले स्तर पर सोना

    सोने की कीमत में नवंबर में 5.6 फीसदी पर पहुंच गई है। वैश्विक बाजार में सोना 2 जुलाई के बाद का सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। जुलाई में सोने की कीमत 1,764.29 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी सुधार देखने को मिला है। नवंबर महीने में चांदी में 5.5 फीसदी की गिरावट आई। वहीं सोमवार को चांदी 1.6 फीसदी गिरकर 22.34 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

     42000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है सोने

    42000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है सोने

    सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है, जो आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। कोरोना वैक्सीन के कारण सोने में बिकवाली बढ़ी है। निवेशकों का सोने से होल्डिंग कम हुआ है। सोने की कीमत में आई गिरावट 2021 तक जारी रहने की उम्मीद है। बाजार एक्सपर्ट के मुताबिक फरवरी 2021 तक सोने की कीमतें 42000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+