Gold Rate: लगातार गिरने के बाद संभला सोना, रिकॉर्ड हाई से 5700 रु पीछे, जानिए चांदी का हाल

Gold Rate: लगातार गिरने के बाद संभला सोना, रिकॉर्ड हाई से 5700 रु पीछे, जानिए चांदी का हाल

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate. सोने की कीमत लगातार गिरने के बाद आज संभल गया। सोने की कीमत में आज तेजी देखने को मिली, तो वहीं चांदी में भी सुधार देखने को मिला। आज देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने की कीमत( 24 Carat Gold Rate) 546 रुपए की तेजी के साथ 51044 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी की कीमत( Silver Rate) आज सुबह 779 रुपए चढ़कर 60890 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया, शाम तक ये तेजी और बढ़ गई और सोना 1000 से अधिक महंगा हो गया।

सोने की कीमत में तेजी

सोने की कीमत में तेजी

मंगलवार को सोने की कीमत में एक बार फिर से रौनक लौटी और कीमत में तेजी आई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 6 अक्टूबर 2020 को सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई। सर्राफा बाजार बंद होने से पहले देशभर के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत पर एकर नजर डालते हैं। 6 अक्टूबर , मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 546 रुपए की तेजी के साथ 51044 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 50840 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 46756 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 38283 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी की कीमत में भी सुधार

चांदी की कीमत में भी सुधार

चांदी की कीमत में भी मंगलवार को तेजी आई। सुबह चांदी जहां सात सौ रुपए की तेजी के साथ आगे बढ़ी तो शाम होते-होते चांदी की कीमत में 1000 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली। चांदी का भाव मंगलवार को 61112 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। आपको बता दें कि चांदी अभी भी अपने रिकॉर्ड कीमत सें 18000 रुपए नीचे फिसल गया है। चांदी की कीमत 7 अगस्त को उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी।

 रिकॉर्ड हाई रेट से 5700 रुपए नीचे

रिकॉर्ड हाई रेट से 5700 रुपए नीचे

सोने की कीमत में मंगलवार को तेजी आई। पिछले कई दिनों तक कीमत में गिरावट आने के बाद सोना एक बार फिर से तेजी की ओर बढ़ा। हालांकि सोना अब भी अपने ऑल टाइम हाई से 5700 रुपए पीछे है। आपको बता दें कि 7 अगस्त को सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी की कीमत 80000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। अगस्त के दूसरे हफ्ते से ही सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है, तो अब तक जारी रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+