Gold Rate: अक्टूबर के पहले दिन ही गिरा सोना, चांदी में आई बड़ी गिरावट, जानिए अपने शहर में सोने-चांदी का हाल
Gold Rate: अक्टूबर के पहले दिन ही गिरा सोना, चांदी में आई बड़ी गिरावट, जानिए अपने शहर में सोने-चांदी का हाल
नई दिल्ली। Gold Rate on 1st October 2020. सोने की कीमत में अक्टूबर महीने के पहले ही दिन गिरावट दर्ज की गई है। आज सोने की कीमत में गिरावट आई। MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.06 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.06 फीसदी की गिरावट आई और सोना गिरकर 50,305 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अगर 7 अगस्त को सोने के उच्चतम भाव से तुलना करके देखे तो सोने की कीमत में में लगभग 7000 रुपए तक की गिरावट आ चुकी है।

सोने की कीमत में गिरावट
सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में आज गिरकर 50413 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत गिरकर 59264 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। 24 कैरेट सोने की कीमत 50413 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 50211 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 46259 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 37876 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट
सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में भी गिरावट आई। चांदी के रेट 489 रुपए नीचे गिर गए। चांदी का हाजिर भाव 58485 पर आ गया है। जहां बुधवार को चांदी की कीमत 59974 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। अगर चांदी के उच्चतम स्तर की बात करें तो चांदी की कीमत 7 अगस्त को 80 हजार के करीब पहुंच गई थी। चांदी की कीमत में 18000 रुपए से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

सोने में निवेश से पहले संभल जाएं।
बाजार जानकारों की माने तो सोने में निवेश से पहले अभी जरा संभल जाएं। पिछले कुछ दिनों में सोने-चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। 24 कैरेट सोने का दाम 56000 रुपए से गिरकर 50 हजार पर पहुंच गया। एजेंट ब्रोकिंग के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता के मुताबिक मांग में गिरावट, डॉलर की कीमत और अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक-आर्थिक घटनाक्रम के कारण सोने की कीमत में गिरावट आ रही है। वहीं कोरोना वैक्सीन को लेकर आ रही सकारात्मक खबरों की वजह से सोने से निवेश निकालकर निवेशक शेयर बाजार में पैसा लगा रहे हैं, जिसकी वजह से सोने की कीमत में गिरावट आ रही है। वहीं कोरोना वैक्सीन के तैयार हो जाने पर कीमत में और गिरावट आने की आशंका है। ऐसे में सोने में निवेश से पहले अभी थोड़ा संभल जाएं।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications