Gold-Rate: नहीं थम रही सोने में गिरावट, हफ्ते के पहले दिन ही हुआ धड़ाम, 1352 रुपए टूटी चांदी

Gold-Rate: हफ्ते के पहले दिन ही हुआ धड़ाम, 1352 रुपए टूटी चांदी

नई दिल्ली। सोने की कीमत में गिरावट का दौर लगातार जारी है। सोमवार को हफ्ते के पहले ही दिन सोने की
कीमत फिर से गिर गई है। पिछले हफ्ते भी सोने की कीमत में उठा-पटक जारी रहा। वहीं 26 अक्टूबर को हफ्ते के पहले ही दिन सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। सोना हफ्ते के पहले दी दिन गिर गया और कीमत 50969 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत में 1352 रुपए टूटकर 61193 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

सोमवार को सस्ता हुआ सोना

सोमवार को सस्ता हुआ सोना

सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.3% गिरकर 50679 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की वायदा कीमत में भी गिरावट आई और चांदी वायदा 1.12% गिरकर 61,749 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अगर विदेशी बाजारों में, सोने की दरें देखें तो आज सोना वैश्विक बाजार में भी नरम रहा। अमेरिका में प्रोत्साहन पैकेज को लेकर घोषणा होने के आसार से डॉलर मजबूत हुआ, जिसके कारण सोने की कीमत में गिरावट आई। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 0.1% गिरकर 1,899.41 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

 भारतीय सर्राफा बाजार में सोना हुआ सस्ता

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना हुआ सस्ता


भारत में भी सोना आज सस्ता हुआ। करवाचौथ, धनतेरस और दिवाली से पहले सोने की कीमत में गिरावट आई। सोमवार को सोना 254 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई और सोमवार को सोना गिरावट के साथ 50969 रुपए के स्तर पर खुला। वहीं चांदी के हाजिर भाव में 1352 रु गिरकर 61193 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 सर्राफा बाजार में सोने का भाव

सर्राफा बाजार में सोने का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर प्रकाशित सोने के मूल्य पर नजर डाले तो 24 कैरेट सोने की कीमत 50969 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 50765 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 46688 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38227 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि चांदी की कीमत 62545 रुपए से गिरकर 61193 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+