Gold-Silver Rate: 2020 के आखिरी हफ्ते में फिर से चमका सोना, चांदी 1671 रुपए हुई मजबूत
Gold-Silver Rate: फिर से चमका सोना, चांदी 1671 रुपए हुई मजबूत
नई दिल्ली। Gold Price on 28th December 2020. साल 2020 के आखिरी हफ्ते के पहले दिन ही सोने की कीमत में तेजी आ गई। दिसंबर के आखिरी हफ्ते में सोना तेजी से बढ़ रहा है। सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत( Gold Rate) 251 रुपए बढ़कर ट्रेंड करने लगी तो वहीं चांदी की कीमत( Silver Rate) में 1671 की बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। सोने का भाव सोमवार को 50246 रुपए प्रति 10 ग्राम को पर कर दिया। वहीं चांदी की कीमत 68102 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोना हुआ महंगा
28 दिसंबर को सोने की कीमत में तेजी आई, जबकि चांदी के दाम 1671 रुप बढ़ गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा ताजा रेट के मुताबिक 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट वाले सोने की कीमत कुछ इस तरह से है। 28 दिसंबर, 2020 को 99.9 फीसदी शुद्धता वाले 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 251 रुपए महंगा हो गया और सोने की कीमत 50246 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50045 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह से 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46025 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37685 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

जानिए चांदी का भाव
सोने क साथ-साथ सोमवार को चांदी की कीमत में भी ब़ड़ी तेजी देखने को मिली है। चांदी का भाव सोमवार को 1671 रुपए महंगा हो गया। चांदी की कीमत 68102 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने पर चांदी की कीमत 66431 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत में लगातार तेजी देखने को मिल रही है।

2021 में कैसा रहेगा सोने का हाल
बाजार जानकारों की माने तो साल 2021 में सोना सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाला है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक नए साल 2021 में सोना नई ऊंचाई को छू सकता है। वर्तमान में सोने की कीमत 50000 रुपए प्रति 10 ग्राम क करीब है, जो नए साल तक 15000 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी दे सकता है। एक्सपर्ट्स के मुतबिक अगले साल सोना 63000 रुपए प्रति 10 ग्राम क आंकड़ें को छू सकता है।












Click it and Unblock the Notifications