Gold-Silver Rate: जन्माष्टमी पर सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में 1254 रु की गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

Gold-Silver Rate: जन्माष्टमी पर सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में 1254 रु की गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate on 11 August 2020 उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। सोने की कीमत में मंगलवाल को जन्माष्टमी के मौके पर फिर से गिरावट जारी रही। सोमवार को भी सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई। मंगलवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। सर्राफा बाजार में आज सोना 987 रुपए नीचे गिर गया तो वहीं चांदी की कीमत में 1254 रुपए की गिरावट आई।

 सोने की कीमत में बड़ी गिरावट

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट

मंगलवार 11 अगस्त को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। पिछले कई दिनों से सोने की कीमत में लगातार जारी तेजी पर अब ब्रेक लग गया है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी सोने की कीमत में गिरावट आई। मंगलवार को सोना लगभग 1000 रुपए की कमी आई। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव आज नीचे लुढ़क गया और सोने की कीमत 54528 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 54310 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 49948 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 40896 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 चांदी की कीमत में गिरावट

चांदी की कीमत में गिरावट


आद चांदी की कीमत में भी गिरावट का दौर जारी रहा। आज चांदी 1254 रुपए तक नीचे लुढ़क गया। चांदी का हाजिर भाव 1254 रुपए नीचे गिरकर 72354 रुपए पर पहुंच गया। कल जहां चांदी की कीमत 73608 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। आपको बता दें कि चांदी ने इस साल में अब तक 45 फीसदी का रिटर्न दिया है। चांदी की कीमत में तेजी सोने के मुकाबले तीन गुनी रही है।

 सोने के वायदा कीमत में भी गिरावट

सोने के वायदा कीमत में भी गिरावट

वैश्विक बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमत में आज गिरावट आई। सोने की वायदा कीमत की बात करें तो एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की वायदा कीमत में 0.63 फीसदी की गिरावट आई और सोना 54600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत की बात करें तो एमसीएक्स पर चांदी वायदा 1 फीसदी गिरकर 74,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+