Gold-Silver Rate: खुशखबरी, सस्ता हुआ सोना,1200 रु गिरे चांदी के दाम, जानें 11 सितंबर को सोने-चांदी का भाव
Gold-Silver Rate: खुशखबरी, धड़ाम हुआ सोना,1200 रु गिरे चांदी के दाम, जानें 11 सितंबर को सोने-चांदी का भाव
नई दिल्ली। Gold-Silver Rate on 11 September. सोने-चांदी की खरीद करने वालों के लिए अच्छी खबर हैं। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने-चांदी( Gold-Silver) के रेट में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वायदा बाजार में गुरुवार के मुकाबले आज सोने की गिरावट में 493 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही आज सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सोने की कीमत सुबह बाजार खुलते ही 343 रुपए नीचे लुढ़क गया। ये गिरावट बढ़कर 493 अंकों तक पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत में 1200 रुपए तक की गिरावट आई।

सोना हुआ सस्ता
शुक्रवार को वायदा बाजार में सोने की कीमत(Gold Rate) में गिरावट दर्ज की गई। सोने की शुरुआत गिरावट के साथ हुआ। सुबह से ही सोने की कीमत में गिरावट (Gold Price Fall Down) देखने को मिली। सोना सुबह 343 रुपए नीचे लुढ़क गया। गुरुवार को सोने की कीमत 51774 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी, वहीं शुक्रवार को सोना खुलते ही लुढ़ककर 51431 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में गिरावट बढ़कर 493 अंकों तक पहुंच गई और सोने की कीमत 51281 के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया।

सोने की कीमत में आई 500 रु तक की गिरावट
गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को सोने की कीमत में करीब 500 अंकों की गिरावट आई। 51774 रुपए तक बंद हुआ सोना शुक्रवार को गिरकर 51281 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें तो चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को चांदी की कीमत में 1200 रुपए तक की गिरावट आ गई, जो खबर लिखे जाने तक जारी रही। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज( MCX) पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.07 प्रतिशत की गिरावट आई और सोना गिरकर 51,364 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी भी हुई सस्ती
10 सितंबर को चांदी की कीमत बाजार बंद होने पर 68991 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं शुक्रवार को बाजार खुलने के साथ ही चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। आज चांदी 491 रुपए की गिरावट से साथ खुला, जो धीरे-धीरे और गिरता चला गया। शुक्रवार को चांदी की ओपनिंग कीमत 68500 रुपए रही, जो गिरकर 67777 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया। आज चांदी की कीमत में करीब 1200 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।

1 महीने में 5500 रुपए गिरे सोने के दाम
सोने की कीमत में पिछले 1 महीनों में 5500 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। 7 अगस्त से लेकर 7 सितंबर के बीच सोने की कीमत में 5500 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। वहीं इस टाइम पीरियड में चांदी की कीमत में 10000 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई है। महीने भर में सोना के दाम में 10 फीसदी तक गिरावट आई।

क्यों आई सोने-चांदी की कीमत में गिरावट
आपको बता दें कि सोने में बिकवाली का असर सोने की कीमत पर पड़ा है। कोरोना वायरस को लेकर सकारात्मक खबरों के कारण निवेशकों का उत्साह शेयर बाजार की ओर बढ़ा है। ऐसे में निवेशक सोने से पैसा निकालकर शेयर बाजार में लगाने लगे हैं, जिसकी वजह से सोने की कीमत में गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में नरमी देखने को मिली। न्यूयॉर्क में सोना 0.16 प्रतिशत गिरकर 1,951.80 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications