Gold Rate Todays: सोने की कीमत में अब 1633 रुपए की उछाल, जानिए दिवाली पर कैसा रहेगा हाल?
Gold Rate: सोने की कीमत में अब 1633 रुपए की उछाल, जानिए दिवाली पर कैसा रहेगा हाल?
नई दिल्ली। Gold Rate on Diwali 2020. सोने की कीमत में नवंबर महीने में अब तक तेजी देखने को मिल रही है। फेस्टिव और वेडिंग सीजन का असर सोने के भाव पर पड़ता दिख रहा है। सोने की कीमत में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। नवंबर के पहले 6 दिनों में सोने की कीमत में 1633 रुपए की तेजी देखने को मिली है। सोना एक बार फिर से तेजी की ओर बढ़ रहा है।
Recommended Video

नंवबर में अब तक 1633 रुपए गिरा सोना
नवंबर में सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है। नवंबर के पहले 6 दिनों में सोना 1633 रुपए ऊपर चढ़ चुका है। सोने की कीमत में लगातार तेजी जारी है। यही बढ़त धनतेरस और दिवाली पर भी जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है। धनतेरस और दिवाली के मौके पर लोग सोना खरीदना शुभ समझते हैं। ऐसे में सोने की कीमत में तेजी आनेो की उम्मीद है। इस महीने अब तक 24 कैरेट सोने के भाव में 1633 रुपये की उछाल आ चुकी है। वहीं चांदी की कीमत पर नजर डाले तो चांदी की कीमत नवंबर में अब तक 5919 रुपए तक छलांग लगा चुकी है।

अपने उच्चतम स्तर से सोना 3653 रुपए सस्ता
अगर सोने की उच्चतम स्तर की बात करें तो सोना 7 अगस्त 2020 को अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सोने की कीमत 56200 रुपए से ऊपर पहुंच गया था। वहीं अब सोना अपने उच्चतम स्तर पर से 3653 रुपए सस्ता हो गया है। वहीं चांदी की कीमत अपने उच्चतम स्तर 9168 रुपए नरम हो गए हैं।

नवंबर में सोने की कीमत पर एक नजर
नवंबर में सोना तेजी की ओर बढ़ रहा है। फेस्टिवल सीजन के साथ-साथ वेडिंग सीजन से सोने की मांग में तेजी आ रही है। वहीं वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमत में तेजी का असर भारत में सोने के दाम पर पड़े हैं। अगर नवंबर 2020 में सोने की कीमत पर नजर डाले तो 1 नवंबर को सोना 50840 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, तो वहीं 3 नवंबर को सोना 51242 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 4 नवंबर को सोना 51306 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंत गया। वहीं 5 नवंबर को सोना 51532 और 6 नबंवर को सोने की कीमत 52473 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications