Gold-Silver Rate: लगातार गिरने के बाद संभला सोना, कीमत में मामूली सुधार, चांदी की कीमत में तेजी

Gold-Silver Rate: लगातार गिरने के बाद संभला सोना, कीमत में मामूली सुधार, चांदी की कीमत में तेजी

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate. सोने की कीमत( Gold Rate) बजट( Budget 2021) के ऐलान के बाद से लगातार गिर रहे थे। पिछले दो दिनों में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है, लेकिन बुधवार को सोने की कीमत में सुधार देखने को मिला है। बुधवार को सोने की कीमत में गिरावट आई। हालांकि चांदी की कीमत( Silver Rate) में तेजी आई। 3 फरवरी को सोने-चांदी( Gold-Silver Rate) की वायदा की कीमत में तेजी देखने को मिली। गोल्ड क फ्यूचर रेट में तेजी देखने को मिली।

सोने की कीमत में सुधार

सोने की कीमत में सुधार

लगातार दो दिन गिरने के बाद बुधवार को सोने की कीमत में सुधार आया। सोना बुधवार को थोड़ा महंगा हो गया। सोन की वायदा कीमत में आज सुधार देखने को मिला। बुधवार को सोने की कीमत में तेजी आ गई। बुधवार को सोने और चांदी की वायदा कीमतों( Gold-Silver Rate) में तेजी देखने को मिली। MCX पर सोने का वायदा भाव में 0.31 प्रतिशत की तेजी आई। एमसीएक्स पर सोने का भाव 150 रुपए बढ़कर 47975 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 सोने की आज की कीमत

सोने की आज की कीमत

एमसीएक्स पर 5 फरवरी की डिलीवरी वाले सोने की कीमत दोपहर 2 बजे 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 47849 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 5 अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.12 फीसदी की तेजी के से साथ 47882 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 चांदी की कीमत में बड़ी तेजी

चांदी की कीमत में बड़ी तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी देखने को मिली। बुधवार को चांदी की वायदा कीमत में 1.61 फीसदी की तेजी आई। 1090 रुपए की तेजी के साथ चांदी चढ़कर 72046 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं मंगलवार को भी चांदी की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिला। सरकार द्वारा कस्टम ड्यूटी में कटौती की घोषणा के बाद से चांदी की कीमत में तेजी का दौर लगातार जारी है।

 पिछल दो दिनों में सोने की कीमत में गिरावट

पिछल दो दिनों में सोने की कीमत में गिरावट

आपको बता दें कि पिछले दो दिनों में सोने की कीमत में लगातार गिरावट आ रही थी। सोमवार और मंगलवार को सोना करीब 1800 रुपए तक सस्ता हो गया। अगर ग्लोबल मार्केट की बात करें तो अंतरर्राष्ट्रीय बाजार में सोना 1844.48 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर की तेजी ने ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत को 0.4 फीसदी तक का उछाल दिया है। वहीं चांदी के फ्यूचर रेट में 3.2% की तेजी आई और ग्लोबल मार्केट में सिलवर 27.25 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।

 मंगलवार को सोने-चांदी का रेट

मंगलवार को सोने-चांदी का रेट

मंगलवार को 24 कैरेट सोने के भाव में 208 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 48537 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48343 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जबकि 22 कैरेट वाले सोने का भाव गिरकर 44460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36403 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है।

 सोने पर कम हुआ कस्टम ड्यूटी

सोने पर कम हुआ कस्टम ड्यूटी

आपको बता दें कि बजट 2021 में सरकार ने सोने-चांदी ( Gold-Silver Rate) पर कस्टम ड्यूटी में कटौती कर दी है। वित्त मंत्री न बजट में सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 12.5 से घटाकर 7.5 फीसदी करने का ऐलान किया। बजट के ऐलान के साथ ही सोने-चांदी की कीमत पहले से कम हो जाएगी। सोने का आयात आसान हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+