Gold-Silver Rate: खुशखबरी,8000 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, जानिए आज का रेट
Gold-Silver Rate: खुशखबरी,8000 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, जानिए आज का रेट
नई दिल्ली। Gold-Silver Rate on 11th Jan Price Today 11th January 2021. सोने-चांदी की कीमत में एक बार फिर से बड़ी गिरावट आई है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ही सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जबकि पिछले दो कारोबारी दिनों में सोना 1500 रुपए से ज्यादा गिर चुका है। आज सोने की कीमत में 911 रुपए की बड़ी गिरावट आई और सोना 50 हजार के आंकड़े से नीचे लुढ़क गया। चांदी की कीमत में 3303 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सोना अपने रिकॉर्ड स्तर भाव से 8000 रुपए नीचे गिर चुका है।
Recommended Video

सोना हुआ सस्ता
सोने की कीमत में सोमवार को बड़ी गिरावट आई। सोना एक बार फिर से सस्ता हो रहा है। सोने की कीमत 50000 रुपए से नीचे लुढ़क गई। दरअसल शेयर बाजार( Share Market) में तेजी और कोरोना वैक्सीनेशन( Corona Vaccine) को लेकर आ रही सकारात्मक खबरों के कारण आज सर्राफा बाजार लुढ़क गया। सोने-चांदी( Gold-Silver) की कीमत में बड़ी मंदी देखने को मिसी। देशभर के सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव गिरकर 911 रुपए प्रति 10 ग्राम गिरकर 49510 रुपए पर खुला और सर्राफा बाजार में सोने में गिरावट का ट्रेंड जारी है।

Today's Gold Rate
सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। अगर आज 24 कैरट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने की कीमत की बात करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेट के मुताबिक 11 जनवरी 2021 को 24 कैरेट शुद्धता( 24 Carat Gold) की कीमत 49510 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 49312 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45351 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 37133 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है।

चांदी की कीमत
चांदी के दाम( Silver Rate) में आज 3303 रुपए की भारी गिरावट आई। चांदी सोमवाार को धड़ाम हो गया। चांदी की कीमत सोमवार को 64071 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला और गिरावट के साथ ट्रेंड करता रहा। चांदी की कीमत शुक्रवार को जहां 67374 रुपए पर टिकी थी, समवार को गिरकर 64071 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

4 दिन में सोना 2150 रुपए हुआ सस्ता
पिछले 4 कारोबारी दिनों में सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोना 2150 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। 6 जनवरी 2021 को सोने की कीमत 51532 रुपए प्रति 10 ग्राम था। तो वहीं 7 जनवरी को सोना गिरकर 51011 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 8 जनवरी को सोने का भाव गिरकर 50775 रुपए पर पहुंच गया तो 11 जनवरी को सोना गिरकर 49510 रुपए पर पहुंच गया है।

रिकॉर्ड स्तर से 8000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना
सोने के रिकॉर्ड भाव की बात करें तो कीमत में अब तक 8000 रुपए की गिरावट आ चुकी है। सोना 7 अगस्त 2020 को अपन उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सोने की कीमत 7 अगस्त 2020 को 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम क उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका थी। जबकि चांदी की कीमत 77,840 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। यानी चांदी अपने उच्चतम भाव से 13769 रुपए सस्ता बिक रहा है।

2021 में कैसा रहेगा सोने का हाल
Gold Price in 2021. साल 2021 में सोने की कीमत में बड़ी तेजी आन की उम्मीद है। आर्थिक जानकारों के मुताबिक 2021 में सोने की कीमत बढ़ेगी। इस साल सोने की कीमत 63000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। इस साल सोने में शानदार तेजी आने की संभावना है।ऐसे में अगर आप सोने में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो आपको पास अच्छा मौका है। आपक अगले साल बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है। HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल क मुताबिक साल 2021 में सोने की कीमत में शानदार तेजी आएगी। ग्लोबल इकनॉमिक रिकवरी की चिंताओं को देखते बजार जानकार अंदाजा लगा रहे हैं कि इस साल सोने के लिए कॉमेक्स पर टारगेट 2,150 डॉलर और 2,390 डॉलर प्रति औंस है।

2020 में सोने में 28 फीसदी की तेजी
साल 2020 में सोने ने 28 फीसदी का रिटर्न दिया। साल 2020 के अगस्त महीने में सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। भारत के साथ-साथ वैश्विक बाजार में भी 2020 में सोने की कीमत में अच्छा उछाल देखने को मिला। वैश्विक बाजार में भी सोना करीब 23 फीसदी महंगा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications