Gold Price: सोने ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, कीमत 54000 के करीब पहुंचा, चांदी के भाव 2215 रु चढ़े

Gold Price: सोने 54000 के करीब,चांदी के भाव 2215 रु चढ़े

नई दिल्ली। सोने की कीमत में एक बार फिर से बड़ी बढ़ोतरी हुई है। सोने की कीमत में आज बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। सोना आज अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत 54 हजार के आंकड़े के करीब पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत में एक दिन में 2215 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमत में बढ़ोतरी का दौर जारी है।

 सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी

सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी

जुलाई का महीना सोने-चांदी के लिए बेहतरीन रहा है। सोने-चांदी की कीमत जुलाई 2020 में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। सोने की कीमत जुलाई में अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई और सोना 54000 रुपए के करीब पहुंच गया। सोने की कीमत शुक्रवार को 53743 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 24 कैरेट की शुद्धता वाले सोने की कीमत में आज 466 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी हुई। वहीं चांदी की कीमत में 2215 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी एक दिन में हुई है।

 सातवें आसमान पर पहुंचा सोना

सातवें आसमान पर पहुंचा सोना

31 जुलाई को सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को सोने की कीमत 53277 रुपए पर बंद हुई थी। आज सोने की कीमत में 466 रुपए की तेजी आई और सोना 53743 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट सोने-चांदी की ताजा कीमत जारी की गई है। 24 कैरेट सोने की कीमत 53743 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 53528 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। 22 कैरेट सोने की कीमत 49229 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 40307 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 14 कैरेट सोने की कीमत 31440 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 चांदी की कीमत में 2215 रुपए की तेजी

चांदी की कीमत में 2215 रुपए की तेजी

जहां सोने की कीमत 54 हजार के करीब पहुंच गई तो वहीं चांदी की कीमत में आज बड़ी बढ़ोतरी हुई है। चांदी की कीमत 2215 रुपए चढ़कर 63975 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आपको बता दें कि हाजिर मांग में बढ़ोतरी के साथ-साथ सोने के वायदा कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। सोने के वायदा कीमत में आज 645 रुपए की तेजी आई। MCX पर आज अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले सोने की कीमत 1.22 फीसदी बढ़े और सोना 53,425 रु प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+