Gold-Silver Rate: सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी, भाव 70000 रुपए के करीब पहुंचा
Gold-Silver Rate: सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी, भाव 70000 रुपए के करीब पहुंचा
नई दिल्ली। Gold-Silver Rate on 21st December 2020, सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का दौर थम गया है। सोने की कीमत में कीमत में एक बार फिर से तेजी लौट रही है। हफ्ते के पहले कोराबारी दिन सोने की कीमत( Gold Rate) में बड़ी तेजी देखने को मिली तो वहीं चांदी का दाम( Silver Rate) एक बार फिर से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सोमवार को सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत में 667 रुपए की तेजी आई, वहीं चांदी की कीमत में 3266 रुपए का जबरदस्त उछाल देखने को मिला। आज चांदी एक बार फिर से अपने उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गया।

सोना हुआ महंगा
सोमवार को सोने की कीमत( Gold Rate Todays) में बड़ी तेजी आई और सोना 50 हजार के आंकड़े को पार कर गया। 21 दिसंबर को सोने की कीमत( Gold Rate on 21 Dec 2020) की कीमत 50775 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी आई और चांदी का भाव 69785 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंचकर ट्रेंड कर रहा है। सोना और चांदी एक बार फिर से अपने उच्चतम स्तर की ओर बढ़ रहे हैं।

सोना हुआ कितना महंगा
अगर सोने-चांदी की आज की कीमत पर नजर डाले तो सोमवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत ( 24 Carat Gold Rate) एक बार फिर से बढ़कर 50 हजार क आंकड़े को पार कर गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिशन की वेबसाइट पर अपडेट की गई सोने-चांदी की ताजा रेट(Latet Gold Rate) कुछ इस तरह से हैं। सोमवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत( 24 Carat Gold Rate) 50775 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाल सोने की कीमत 50572 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरट शुद्धता वाल सोन की कीमत 46510 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38081 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

चांदी की कीमत में बड़ी तेजी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में सोमवार को बड़ी तेजी आई है। चांदी की कीमत( Silver Rate) आज 3266 रु बढ़ गया और शुद्ध चांदी 69785 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अगर एमसीएक्स एक्सचेंज ( MCX Gold Rate) पर सोने की कीमत दखें तो 5 फऱवरी 2021 डिलीवरी वाले सोने की कीमत 1.30 फीसदी बढ़कर 50956 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 1.35 फीसदी की तेजी आई।












Click it and Unblock the Notifications