Gold-Silver Price Today: क्रिसमस पर क्या है सोना-चांदी का भाव? घटा या बढ़ा? जानिए यहां
Gold-Silver Price Today भारत के लोगों के लिए सोना-चांदी केवल एक आभूषण के लिए ही नहीं महत्वपूर्ण है, बल्कि इसे वो धरोहर के रूप में देखते हैं। यहीं नहीं मान्यता ये भी हैं कि सोना-चांदी खरीदने से श्री हरि और मां लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं और भक्त पर अपना आशीष बनाए रखते हैं इसलिए धार्मिक दृष्टिकोण से भी इनकी काफी मान्यता है।
फिलहाल इस वक्त 'खरमास 'चल रहा है, इस वक्त सभी वैवाहिक कार्यक्रम बंद हैं इसलिए सोना-चांदी के दामों में गिरावट देखी जा रही है, हालांकि आज का दिन पिछले दिनों से बेहतर नजर आ रहा है लेकिन फिर भी आज भारत में सोने की कीमतों में गिरावट है

आज ये है सोना-चांदी की कीमत
- 24 कैरेट सोने की कीमत 7,751.3 रुपये प्रति ग्राम है।
- 22 कैरेट सोने की कीमत 7,106.3 रुपये प्रति ग्राम है।
- चांदी की कीमतें 94,400 रुपये प्रति किलोग्राम है।
प्रमुख दक्षिण भारतीय शहरों में सोने की दरें
- चेन्नई: सोने का मौजूदा भाव 77,361 रुपये प्रति 10 ग्राम है
- बेंगलुरु: सोने का मौजूदा भाव 77,355 रुपये प्रति 10 ग्राम
- हैदराबाद : सोने का भाव 77,369 रुपये प्रति 10 ग्राम
दक्षिणी शहरों में चांदी की कीमतें
- चेन्नई में चांदी का भाव आज 101,500 रुपये प्रति किलोग्राम है।
- बेंगलुरु में आज चांदी की कीमत 93,400 रुपये प्रति किलोग्राम है।
- हैदराबाद में चांदी की कीमत वर्तमान में 102,100 रुपये प्रति किलोग्राम है।
सोने की कीमतों पर असर डालने वाले मुख्य कारण
- सोने की कीमतें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तय होती हैं। यदि अमेरिकी डॉलर कमजोर होता है, तो सोने की कीमतें बढ़ जाती है और जब डॉलर मजबूत होता है तो सोने के दाम कम हो जाते हैं।
- भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में बदलाव, आयात शुल्क, और सरकार की अन्य नीतियां सोने की कीमतों पर भी प्रभाव डालती हैं।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications