Gold Rate in India: चढ़ने लगे सोने के दाम, कीमत एक बार फिर से 50000 रु के पार, जानिए कैसा है चांदी का भाव

Gold Rate in India: चढ़ने लगे सोने के दाम, कीमत एक बार फिर से 50000 रु के पार, जानिए कैसा है चांदी का भाव

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate. सोने की कीमत में नवंबर महीने में लगातार गिरावट देखने को मिली, लेकिन सोना एक बार से तेजी की ओर बढ़ गया है। सोने की कीमत में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। मंगलवार को सोने की कीमत एक बार फिर से 50000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई और सोना के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी आ गई है। मंगलवार को चांदी की कीमत में बड़ी तेजी आई और चांदी 65000 रुपए के आंकड़े के करीब पहुंच गई।

 सोना फिर से हुई महंगा

सोना फिर से हुई महंगा

मंगलवार को सोने की कीमत में तेजी आई। देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली। मंगलवार को सोना 846 रुपए की तेजी के साथ 50045 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव आज 50045 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला और तेजी के साथ बढ़ता रहा है। वहीं चांदी की कीमत में 2244 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि न बवंर और दिसंबर के पहले हफ्ते में सोने में बिकवाली बढ़ने के कारण कीमत में गिरावट आई और सोना 46000 रुपए तक लुढ़क गया, हालांकि अब सोने की कीमत में तेजी लौट आई है।

 आज सोने-चांदी की कीमत

आज सोने-चांदी की कीमत

सोने की कीमत में मंगलवार को 846 रुपए की बड़ी गिरावट आई। सोना आज खुलते ही गिरने लगा। जबकि चांदी की कीमत में 2244 रुपए की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49199 रुपए से बढ़कर 50045 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत बढ़कर 49845 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे अलावा 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 45841 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही तो वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37534 रु प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 चांदी की कीमत में बड़ी तेजी

चांदी की कीमत में बड़ी तेजी

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की ताजा रेट पर नजर डाले तो आज चांदी की कीमत में 2244 रुपए की बड़ी तेजी आई और चांदी का भाव 62148 रुपए से उछलकर 64392 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं सोने के फ्यूचर रेट की बात करें तो आज फरवरी डिलिवरी वाला सोने की कीमत में 119 रुपए की तेजी आई और सोना 50065 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं अप्रैल डिलिवरी वाले सोने की कीमत आज 106 रुपए की तेजी के साथ 50120 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला , जो तेजी के साथ बढ़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+