Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में उठा-पटक जारी, जानिए अपने शहर में आज का भाव

नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today: नए साल 2021 के साथ आज सोने-चांदी की कीमतों से भी लोगों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले समय में पीली धातु की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल सकता है। साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी, 2021 को मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के फरवरी वायदा की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई है। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज पर शुक्रवार को सोना प्रति 10 ग्राम 50,100 रुपए से ऊपर कारोबार कर रहा है।

MCX पर सोने-चांदी का प्रदर्शन

MCX पर सोने-चांदी का प्रदर्शन

एमसीएक्स पर शुक्रवार सुबह 09: 20 बजे तक सोने की कीमत 0.03 प्रतिशत बढ़कर प्रति 10 ग्राम 50,165 पर कारोबार करता रहा तो वहीं, चांदी की बात करें तो MCX पर चांदी का मार्च वायदा 0.14 प्रतिशत बढ़कर 68,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी हेड रवींद्र राव ने कहा कि स्पॉट गोल्ड ने साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर, 2020 को लगभग 25 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

इस वजह से कीमत होती हैं प्रभावित

इस वजह से कीमत होती हैं प्रभावित

रवींद्र राव ने आगे कहा, सोने को कमजोर अमेरिकी डॉलर, ईटीएफ की भारी खरीद और प्रमुख केंद्रीय बैंकों द्वारा मौद्रिक और राजकोषीय प्रोत्साहन उपायों से लाभ हुआ है। जबकि कोरोना वायरस को लेकर जारी चिंता और इसके उपाय 2021 में सोने की कीमतों को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इस दिशा में सबसे बड़ी चुनौती महामारी के खिलाफ टीकाकरण की सफलता होगी। गोल्ड की कीमतों को COVID-19, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी, यूएस-चाइना टेंशन, पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक विकास संबंधी चिंताएं प्रभावित करती हैं।

जानिए, अपने शहर में सोने-चांदी का भाव

जानिए, अपने शहर में सोने-चांदी का भाव

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 53,310 रुपए, मुंबई में 49940 रुपए, कोलकाता में 52,170 रुपए और चेन्नई में 51,560 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, चांदी की बात करें तो यह शुक्रवार को दिल्ली में प्रति किलोग्राम 68100 रुपए, मुंबई में 68100 रुपए, कोलकाता में 68100 रुपए और चेन्नई में 72400 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है।

65000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच सकता है सोना

65000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच सकता है सोना

देश में सोने की कीमतों पर बोलते हुए Tradebulls Securities के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट भवीक पटेल ने कहा कि पिछले चार महीने से सोने की कीमतों में गिरावट जारी है लेकिन अब यह दौर बीत चुका है। नए साल 2021 की पहली तिमाही में सोने के भाव में तेजी आने की उम्मीद है। पटेल ने कहा कि आने वाले समय में सोने की कीमत 2150 से 2200 डॉलर और चांदी की कीमत 35 से 40 डॉलर तक जा सकती है। इतना ही नहीं MCX पर सोना 62000 से 65000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक कारोबार कर सकता है।

यह भी पढ़ें: Sovereign Gold Bond: आज से खरीदें 5000 रू का सोना, साल 2020 में आखिरी बार मिल रहा है मौका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+