Gold Rate: खुशखबरी, एक बार फिर धड़ाम हुआ सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानिए आज का ताजा भाव
Gold Rate: खुशखबरी, एक बार फिर धड़ाम हुआ सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानिए आज क ताजा भाव
नई दिल्ली। Gold-Silver Price on 28th December 2020. सोने की कीमत में लगातार तेजी का दौर मंगलवार को थम गया। सोने की कीमत( Gold Rate) में एक बार फिर से बड़ी गिरावट आई है। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। वहीं चांदी के दाम भी धड़ाम हो गए हैं। ऐसे में आपके पास सोने में निवेश का अच्छा मौका है। दरअसल साल 2021 में सोने की चमक बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। सोना 63000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। ऐसे में आपके पास सोने में निवेश का अच्छा मौका है।
Recommended Video

सोना हुआ सस्ता
मंगलवार 29 दिसंबर को सोने की कीमत में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। सोना एक बार फिर से गिर गया है। मंगलवार को सोने की कीमत( Gold Rate) में मंगलवार को फिर से बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोना एक बार फिर से गिरकर 50000 रुपए से नीचे पहुंच गया। सोना मंगलवार को 152 रुपए नीच गिरकर गया तो वहीं चांदी की कीमत में 601 रुपए की गिरावट आई।

जनिए आज का सोने का रेट
सर्राफा बाजारों में आज सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना एक बार फिर से सस्ता होकर 50 हजार स नीच आ गया। जहां सोने की कीमत 49,985 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं चांदी की कीमत 601 रुपए सस्ती होकर 67141 रुपए प्रति किलो पर खुली। आइए जानें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट द्वारा सोने-चांदी का तजा भाव क्या है।

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की ताजा रेट कुछ इस तरह से हैं। आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाले 24 कैरेट वाले सोने की कीमत आज गिरकर 49985 रुप प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 49785 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की आज की कीमत 45786 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 37489 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

चांदी की कीमत में गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी गिरकर 67141 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं सोमवार को चांदी का भाव 67742 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अगर सोमवार को सोने की कीमत पर नजर डाले तो 28 दिसंबर को सोने की कीमत में तेजी आई 28 दिसंबर, 2020 को 99.9 फीसदी शुद्धता वाले 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 251 रुपए महंगा हो गया और सोने की कीमत 50246 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50045 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह से 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46025 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37685 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications