सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावत, 300 रु से ज्यादा गिरे दाम, जानिए आज की कीमत
सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावत, 300 रु से ज्यादा गिरे दाम
नई दिल्ली। शादी के सीजन होने के बावजूद सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ रही है। कमजोर मांग के चलते सोने-चांदी की कीमत में गिरावट जारी है। स्थानीय आभूषण विक्रेताओं के साथ-साथ वैश्विक मांग सुस्त होने के चलते सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। शुक्रवार को 330 रुपए नीचे लुढ़क गया तो वहीं चांदी में 300 रुपए की गिरावट आई।
दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 34500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 34500 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 34,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं 8 ग्राम वाले गिन्नी का भाव 26,600 रुपए पर पहुंच गया।
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी कमी आई है। चांदी 300 रुपए घटकर 41,360 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। चांदी साप्ताहिक डिलिवरी 40,158 रुपए प्रति किलो पर रहा। इसी प्रकार चांदी सिक्कों की कीमत 1,000 रुपए की गिरावट आई। चांदी का सिक्का लिवाल 82,000 और बिकवाल 83,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर रहा। अगर वैश्विक स्तर पर देखें तो न्यूयॉर्क में सोना शुक्रवार को गिरावट के साथ 1,325.24 डालर प्रति औंस रह गया और चांदी की कीमत भी गिरावट के साथ 15.80 डालर प्रति औंस रह गई।