त्योहारों की सीजन में सोना खरीदने वालों के लिए टेंशन! गोल्ड सप्लायर्स ने भारत के शिपमेंट में की कटौती: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 04 अक्टूबर। भारत में त्योहारों की सीजन में पीली व सफेद धातुओं यानी सोने और चांदी की मांग बढ़ जाती है। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बार थोड़ी मुश्किल हो सकती है। खासकर सोने का व्यापार करने वालों के लिए समस्या बढ़ जाएगी। क्योंकि कहा ये जा रहा है कि गोल्ड की सप्लाई करने वालों ने भारत के शिपमेंट में कटौती कर दी है। उन्होंने अब फिलहाल चीन और तुर्की पर फोकस किया है।

Gold

सोने की सप्लाई पर असर पड़ने का सीधा प्रभाव गोल्ड कारोबारियों पर पड़ने वाला है। अगर स्थिति ऐसी ही रही तो खरीदारों को गोल्ड की आपूर्ति के लिए भारी प्रीमियम का भुगतान करना पड़ सकता है। आमतौर पर भारत में त्योहारों से पहले अधिक सोने का आयात किया जाता है।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोने की आपूर्ति करने वाले बैंकों ने चीन, तुर्की समेत अन्य बाजारों के लिए गोल्ड के शिपमेंट पर फोकस किया है। वहीं प्रमुख त्योहारों से पहले भारत में सोने के शिपमेंट में कटौती की गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि तीन बैंक अधिकारियों और दो वॉल्ट ऑपरेटरों के हवाले से कहा कि सप्लायर्स उन देशों में गोल्ड सप्लाई को लेकर फोकस कर रहे हैं जहां बेहतर प्रीमियम मिलता है।

भारत में सोने के आयात में पिछल महीनने यानी सितंबर तक के आंकड़ों की बात करें तो भारत में सोने का आयात एक साल पहले की तुलना में 30% गिरकर 68 टन हो गया। जबकि तुर्की में सोने का आयात 543 फीसदी बढ़ गया। जबकि चीन में सोने के आयात में 40 प्रतिशत का उछाल देखा गया। भारत में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। दशहरा के बाद दिवाली और धनतेरस मनाई जाएगी। इन त्योहारों में सोना खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन अब आयात नहीं बढ़ा तो मुश्किल हो सकती है।

दीपावली के आसपास भारत में सोने की मांग बढ़ जाती है। आईसीबीसी स्टैंडर्ड बैंक, जेपी मॉर्गन और स्टैंडर्ड चार्टर्ड भारत के प्रमुख सोने के आपूर्तिकर्ता हैं। ये त्यौहारों से पहले अधिक सोने का आयात करते हैं और इसे तिजोरियों रखा जाता है। रिपोर्ट में कहा गया किया अब तिजोरियों में आयात किए गए सोने का 10 प्रतिशत से भी कम बचा है। मुंबई के एक तिजोरी अधिकारी की मानें तो इस वक्त कुछ टन सोना तिजोरियों में होना चाहिए। लेकिन अब हमारे पास केवल कुछ किलो ही बचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+