दिवाली से पहले चांदी में आई सुस्ती, कीमत में गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव
नई
दिल्ली। धनतेरस और दिवाली से पहले सोने की खरीदारी चरम पर होती है, लेकिन इस बार सोने की ऊंची कीमत की वजह से सोने की खरीद पर असर पड़ा है। हालांकि मंगलवार को सोने के हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। हफ्ते के दूसरे जिन मंगलवार को सोने की कीमत में 5 रुपए की बढ़ोतरी आई और सोना 39105 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>सोने की कीमत में जहां 5 रुपए की तेजी आई तो वहीं चांदी की कीमत 91 रुपए लुढक गई। चांदी 91 रुपए नीचे गिर गया। चांदी 46900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। मंगलवार को सुस्त कारोबार के बीच सोना 39,105 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी चांदी 46900 रुपए पर पहुंच गया।
अगर
वैश्विक स्तर की बात करें तो सोना मंगलवार को न्यूयॉर्क में 1,493.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 17.62 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। बाजार एक्सपर्ट के मुताबिक सोने की कीमत में यह उछाल कमजोर रुपए के कारण आया। डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर पड़ने से सोने की कीमत में मामूली बढ़त आई।











Click it and Unblock the Notifications