दीवाली से पहले सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 6 साल में उच्चतम स्तर पर पहुंचा, जानिए 10 ग्राम सोने का आज का भाव
नई दिल्ली। फेस्टिव डिमांड बढ़ने की वजह से सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार को सोना 6 साल के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गया। त्योहारी मांग बढ़ने से सोने में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही और बुधवार को सोना 30 रुपए चढ़कर 32,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जहां सोने में तेजी रही तो वहीं चांदी की कीमत में सुस्ती देखने को मिली। चांदी 40 रुपए टूटकर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर रह गई।

सोने में आई रिकॉर्ड तेजी
दीवाली से पहले सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। बुघवार को सोना 6 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। 30 रुपए की बढ़ोतरी के साथ सोने की कीमत 32650 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 32650 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 32,500 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

चांदी में आई सुस्ती
अगर 8 ग्राम वाली गिन्नी की बात करें तो वो 24,900 रुपए प्रति 8 ग्राम पर अपरिवर्तित रही। चांदी की कीमत की बात करें तो चांदी में 40 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और ये 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई ।चांदी सिक्का भी तेजी के साथ (लिवाल) 76 हजार रुपए और (बिकवाल) 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा हो गया।

क्या है सोने में तेजी की वजह
सोने की कीमत में ये तेजी 29 नवंबर 2012 के बाद सबसे ज्यादा है। ट्रेडर्स का कहना है कि दिवाली के कारण मांग बढ़ रही है इससे बाजार में सकारात्मक सेंटीमेंट है। तो वहीं न्यूयॉर्क में सोना 1,217.84 डॉलर प्रति औंस पर था।












Click it and Unblock the Notifications