Gold Price: दीवाली से पहले फिर चढ़ा सोना, चांदी हुई सुस्त, जानिए आज का सर्राफा भाव
नई दिल्ली। दीवाली से पहले सोने की कीमत एक बार फिर से तेजी आने लगी है। मंगलवार को सोने की कीमत में फिर से तेजी आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 70 रुपए तेज हो गया, हालांकि चांदी के भाव में 260 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को सोना 70 रुपए चढ़कर 32,620 रुपए पर पहुंच गया तो वहीं चांदी 260 रुपए नीचे गिरकर 39,240 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।

अगर दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत देखें तो 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 32620 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 32,470 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी की कीमतों को देखें तो चांदी 260 रुपए नीचे गिरकर 39,240 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि चांदी सिक्का में कोई बदलाव नहीं हुआ। सिक्का लिवाल 75000 और सिक्का बिकवाल 76000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।












Click it and Unblock the Notifications