सस्ता हुआ सोना,चांदी की कीमत हुई तेज, जानिए 10 ग्राम सोने की नई कीमत

Recommended Video

      Modi Government के Import Duty बढ़ाते ही AC, Fridge समेत 19 चीजों के दाम बढ़े | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। फेस्टिवल सीजन की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। सोना आज 75 रुपए के नुकसान के साथ 31650 रुपए की गिरावट पर बंद हुआ। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 75 रुपए की गिरावट के साथ 31,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली। चांदी की कीमत में 450 रुपए की तेजी आई।

       Gold Rate Todays: Gold rate decrease today, Silver increase

      जहां सोना की कीमत में 75 रुपए की कमी आई तो वहीं चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हुई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी की कीमतों में 450 रुपए की तेजी दर्ज की गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31650 रुपए और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी की कीमत 24,500 रुपए पर स्थिर रही।

      चांदी की बात करें तो चांदी की कीम में 450 रुपए की तेजी आई और ये 38750 रुपए प्रति किलो प र पहुंच गया। वहीं सिक्का लिवाल 72 हजार रुपए और सिक्का बिकवाल 73 हजार रुपए प्रति सैकड़ा रहा। जानकारों के मुताबिक घरेलू स्तर पर सोने की डिमांड गिरने से कीमतों में गिरावाट दर्ज की गई है। अगर वैश्विस स्तर की बात करें तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सिंगापुर में सोना 0.07 फीसदी गिरकर 1200 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+