Gold Price Today: सोना खरीदने का अच्छा मौका, कीमत में फिर से गिरावट, जानें क्या है ताजा भाव

Gold Price Today: सोना खरीदने का सही मौका, कीमत में बड़ी गिरावट, जानें क्या है ताजा भाव

नई दिल्ली। सोने की कीमत में गिरावट की स्थिति मंगलवार को भी देखने को मिली। मंगलवार को बाजार खुलते ही सोना चमका, लेकिन दिन चढ़ते ही सोने की कीमत में गिरावट आने लगी। खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत 0.10 फीसदी लुढ़ककर 46854 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत में मंगलवार को तेजी आई और सिल्वर के दाम 70 हजार के पार हो गया।

 सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में मंगलवार को फिर से गिरावट आई। MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत 47 रुपए की गिरावट के साथ 46854 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 4 जून डिलीवरी वाले सोने की वायदा कीमत 0.05 फीसदी गिरकर 47000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी की चमक बढ़ी

चांदी की चमक बढ़ी

जहां सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई तो वहीं चांदी की कीमत में तेजी आई। मंगलवार को मार्च डिलीवरी वाले चांदी के फ्यूचर ट्रेड में 140 रुपए की तेजी आई और सिल्वर 70572 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। लंबे वक्त के बाद चांदी की कीमत 70 हजार के पार हो गई। वहीं बाजार जानकारों का कहना है कि जल्द ही सोना भी महंगा होगा।

 वैश्विक बाजार का हाल

वैश्विक बाजार का हाल


वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो वहां सोने की कीमत में तेजी आई है। अमेरिका में सोने का कारोबार 2.15 डॉलर की तेजी के साथ 1813.54 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत गिरकर 28.08 डॉलर पर पहुंच गया था।

 राजधानी दिल्ली में सोने का भाव

राजधानी दिल्ली में सोने का भाव

मंगलवार को सोने की कीमत की बात करें तो 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50180 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 22 कैरेट वाले सोने का भाव 46000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत 70500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

 जनवरी से अब तक 4000 रुपए तक गिर चुका है सोना

जनवरी से अब तक 4000 रुपए तक गिर चुका है सोना

सोने की कीमत में जनवरी से अब तक 4000 रुपए तक की गिरावट आ चुकी है। वहीं सिर्फ बीते हफ्ते सोने की कीमत 1100 रुपए से अधिक गिर चुकी है। सोना जहां पिछले हफ्ते 2.3 फीसदी कर गिर गया तो वहीं साल 2021 में सोने की कीमत में 8 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। जानकारों के मुताबिक सोने की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है। कोरोना वैक्सीन की शुरुआत के साथ ही सोने के दाम गिरने लगे हैं। कीमत में आई गिरावटों के कारण जबरदस्त खरीदारी हो सकती है। सोने के गिरते दाम ग्राहकों को यह आकर्षित कर रहे हैं। ।

10000 रुपए से अधिक गिर चुके हैं दाम

10000 रुपए से अधिक गिर चुके हैं दाम

अगर सोने के दामों का आंकलन करें तो बीते छह महीने में सोने की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोने के वायदा भाव में 10000 रुपए से अधिक क गिरावट आ चुकी है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सोने की कीमत इस दिन 56200 के पार हो गई थी। इस कीमत से अगर तुलना करें तो सोने की कीमत में दस हजार से अधिक की गिरावट आ चुकी है।

 गोल्ड ईटीएफ की बढ़ी डिमांड

गोल्ड ईटीएफ की बढ़ी डिमांड

बता दें कि सोने के ईटीएफ में निवेशकों का रुझान काफी बढ़ा है। पिछले कुछ वक्त में गोल्ड ईटीएफ की डिमांड तेजी से बढ़ी है।अगर आंकड़ों को देखें तो पिछले एक महीने में गोल्ड ईटीएफ में 625 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। वहीं बीते दो महीनों में गोल्ड ईटीएफ में 1055 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। लोग गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स में निवेश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+