Gold Rate Today: एक हफ्ते में सोना ₹1420 महंगा, 10 बड़े शहरों में कहां कितना है रेट? चांदी ₹3000 सस्ती
Gold Rate Today (3 August 2025): देश में सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में ₹1420 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में अब 24 कैरेट सोना ₹1,01,500 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1300 बढ़कर ₹93,050 प्रति 10 ग्राम हो गई है।
मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट का रेट ₹1,01,350 रुपये और 22 कैरेट का रेट ₹92,900 प्रति 10 ग्राम है। नोएडा और गाजियाबाद में 22 कैरेट गोल्ड ₹93,050 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,01,500 प्रति 10 ग्राम है।

Silver Price In India Today (3 Aug 2025): दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में इस सप्ताह ₹3000 की गिरावट आई है। 3 अगस्त को चांदी का भाव ₹1,13,000 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। हालांकि, इंदौर के सर्राफा बाजार में 2 अगस्त को चांदी ₹1000 महंगी होकर ₹1,12,800 प्रति किलो तक पहुंच गई।
Gold Price in India: देश के अलग-अलग शहरों में क्या है 3 अगस्त 2025 को सोने के दाम?
🔹दिल्ली ₹93,050 (22kt) ₹1,01,500 (24kt)
🔹जयपुर ₹93,050 (22kt) ₹1,01,500 (24kt)
🔹अहमदाबाद ₹92,950 (22kt) ₹1,01,400 (24kt)
🔹पटना ₹93,050 (22kt) ₹₹1,01,500 (24kt)
🔹मुंबई ₹92,900 (22kt) ₹1,01,350 (24kt)
🔹हैदराबाद ₹92,900 (22kt) ₹1,01,350 (24kt)
🔹चेन्नई ₹92,990 (22kt) ₹1,01,350 (24kt)
🔹बेंगलुरु ₹92,900 (22kt) ₹1,01,350 (24kt)
🔹कोलकाता ₹92,900 (22kt) ₹1,01,350 (24kt)
🔹नोएडा ₹93,050 (22kt) ₹1,01,500 (24kt)
🔹गाजियाबाद ₹93,050 (22kt) ₹1,01,500 (24kt)
🔹लखनऊ ₹93,050 (22kt) ₹1,01,500 (24kt)
6 साल में सोना हुआ तीन गुना महंगा, कीमतों में 200% की जबरदस्त बढ़ोतरी
सोने की चमक बीते 6 साल में तिगुनी हो चुकी है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MOFSL) की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2019 में 24 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹30,000 प्रति 10 ग्राम था। वहीं जून 2025 तक इसकी कीमत ₹1,00,000 प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है -यानी 6 वर्षों में करीब 200 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़त।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि साल 2025 में अब तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 30% से ज्यादा महंगा हुआ है। यह तेजी घरेलू और वैश्विक अनिश्चितताओं, डॉलर में उतार-चढ़ाव और निवेशकों के बढ़ते रुझान के कारण देखी गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, निवेश के लिहाज से सोना अब भी एक भरोसेमंद और सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications