Gold Rate: सोना हुआ सस्ता, चांदी ने मारी 3,000 की छलांग! आपके शहर में क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Rate Today (09 September 2025): सोने-चांदी की कीमतों में लगातार रिकॉर्ड बन रहे हैं, लेकिन आज 9 सितंबर 2025, मंगलवार को सोना अपने पीक लेवल से नीचे फिसल गया है। सोमवार की तुलना में आज गोल्ड में हल्की गिरावट आई है और यह करीब 100 रुपये सस्ता हो गया है। वहीं, चांदी ने जोरदार छलांग लगाकर निवेशकों को चौंका दिया है।

दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में गोल्ड अब भी 1,08,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार बिक रहा है। हालांकि, 22 कैरेट सोने का रेट 99,000 रुपये से ऊपर ही बना हुआ है।

Silver Price In India Today (09 september 2025): सोना मामूली गिरा है लेकिन चांदी में बड़ा उछाल देखने को मिला है। कल तक जो चांदी ₹1,27,000 प्रति किलो पर थी, वह आज बढ़कर ₹1,30,000 प्रति किलो पहुंच गई है। यानी एक ही दिन में चांदी ने ₹3,000 का उछाल मारा है।

Gold Rate Today 09 September 2025

Gold Price in India: 10 महानगरों में आज का सोने का भाव (₹/10 ग्राम)

  • दिल्ली - 24 कैरेट ₹1,08,520 और 22 कैरेट ₹99,490 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई - 24 कैरेट ₹1,08,370 और 22 कैरेट ₹99,340 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई - 24 कैरेट ₹1,08,370 और 22 कैरेट ₹99,340 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता - 24 कैरेट ₹1,08,370 और 22 कैरेट ₹98,640 प्रति 10 ग्राम

Gold Rate in India: देश के 10 बड़े शहरों में सोने की ताजा कीमत (09 सितंबर 2025)

  • दिल्ली 99,490 (22K ) 1,08,520 (24K)
  • चेन्नई 99,340 (22K ) 1,08,370 (24K)
  • मुंबई 99,340 (22K ) 1,08,370 (24K)
  • कोलकाता 98,640 (22K ) 1,08,370 (24K)
  • जयपुर 99,490 (22K ) 1,08,520 (24K)
  • नोएडा 99,490 (22K ) 1,08,520 (24K)
  • गाजियाबाद 99,490 (22K ) 1,08,520 (24K)
  • लखनऊ 99,490 (22K ) 1,08,520 (24K)
  • बंगलुरु 99,340 (22K ) 1,08,370 (24K)
  • पटना 99,340 (22K ) 1,08,370 (24K)

क्यों बदले सोने-चांदी के भाव?

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका में ब्याज दरें घटने की संभावना बढ़ गई है। ऐसे समय निवेशक मुनाफे वाले विकल्प छोड़कर सुरक्षित साधन यानी सोने में निवेश करना पसंद करते हैं। साथ ही, रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया में तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार की अनिश्चितता ने भी गोल्ड की डिमांड को बढ़ा दिया है।

ऊपर से रुपया लगातार कमजोर हो रहा है और विदेशी बाजारों में सोने की कीमतें चढ़ रही हैं। नतीजा यह है कि भारत में भी गोल्ड रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में, खासकर दिवाली तक सोने के दाम और ऊपर जा सकते हैं।

(ये खबर रेट होने के बाद अपडेट की जाएगी)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+