Gold Price: वायदा बाजार में फिर से गिरा सोना, अब तक 9000 रुपए तक हुआ सस्ता, जानें आज की कीमत

Gold Price: वायदा बाजार में फिर से गिरा सोना, अब तक 9000 रुपए तक गिरे दाम, खरीदारी से पहले जान लें आज की कीमत

नई दिल्ली, 22 जून । सोना खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका है। सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट आई है। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया। सोने के दाम में आई इस गिरावट का असर उसकी खरीदारी पर पड़ रहा है। पिछले एक हफ्ते में सोना 2000 रुपए तक सस्ता हो गया है। वहीं सोना अपने उच्चतम मूल्य से 9000 रुपए तक गिर चुका है। मंगलवार, 22 जून को सोने की वायदा कीमत में फिर से गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 12 बजे के करीब अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.07 फीसदी की गिरावट आई तो वहीं दोपहर 3 बजे के करीब में सोना 0.05 फीसदी की तेजी आई।

 सोना फिर से हुआ सस्ता

सोना फिर से हुआ सस्ता

सोने की कीमत में फिर से गिरावट आई। अगस्त डिलीवरी वाले सोने के दाम में 24 रुपए की गिरावट आई और उसकी कीमत 47050 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत गिरकर 47354 रुप प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी के भाव की बात करें तो एमसीएक्स पर जुलाई, 2021 में डिलीवरी वाली चांदी के दाम 0.38 फीसदी टूटकर 67503 रुपए प्रति किलोग्राम पर चल रही थी।जबकि सितंबर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 0.31 फीसदी गिरकर 68,548 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही ।

 वैश्विक बाजार में सोने का भाव

वैश्विक बाजार में सोने का भाव

वैश्विक बाजार में सोने की कीमत की बात करें तो अगस्त 2021 डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.08 फीसदी गिरकर 1781.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा वहीं स्पॉट मार्केट में सोने क दाम 0.19 फीसद की टूटकर 1779.96 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा।

 सर्राफा बाजार में आज का भाव

सर्राफा बाजार में आज का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर प्रकाशित सोने-चांदी की आज की कीमत की बात करें तो आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 22 रुपए गिरकर 47139 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43179 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंत गया। वहीं 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 35354 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत लुढ़कर 67922 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

जून में अब तक 2000 रु गिरे सोने के दाम

जून में अब तक 2000 रु गिरे सोने के दाम

पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमत में गिरावट जारी है। सिर्फ जून 2021 की ही बात करें तो जून में सोना 2000 रुपए तक लुढ़क चुका है। ये गिरावट शुक्रवार को भी जारी रही। शुक्रवार को सोने की कीमत में नरम देखने को मिली। 1 जून से 20 जून तक सोना 2053 रुपए तक सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी की कीमत पिछले 20 दिनों में 3726 रुपए टूटी है।

 9000 रुपए तक सस्ता हो चुका है सोना

9000 रुपए तक सस्ता हो चुका है सोना

अगर सोने के इस मूल्य की तुलना उससे उच्चतम भाव स करें तो सोना अब तक 9 हजार रुपए तक सस्ता हो चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम के उच्चतम मूल्य पर पहुंच गया था। जबकि अब इसकी कीमत 47139 रुपए पर पहुंच गई है। ऐसे में 10 महीनों में सोना 9000 रुपए तक सस्ता हो चुका है। जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी आएगी। ऐसे में ये आपके पास निवेश का अच्छा मौका है।

दिवाली तक सोना 55000 क पार

दिवाली तक सोना 55000 क पार

बाजार जानकारों की माने तो आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी लौटेगी। फिलहाल अगल कुछ दिन सोने में गिरावट आ सकती है। ऐसे में निवेशकों को अगले दो से चार दिन तक सोने की कीमत पर नजर बनाए रखनी चाहिए। एक बार जैसे ही सोने की कीमतों में तेजी लौटेगी, सोना महंगा होना शुरू हो जाएगा। एक्टपर्ट्स के मुताबिक इस साल दिवाली तक सोने की कीमत 55000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पास तक पहुंच सकती है।

 सोने में निवेश का अच्छा मौका

सोने में निवेश का अच्छा मौका

अगर आप सोने में निवेश कर रहे हैं तो ये अच्छा मौका है। आने वाले दिनों में सोने के भाव में और तेजी आने वाली है। कोरोना वायरस के कारण निवेशक शेयर में निवेश करने से कतर रहे हैं। निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे हैं। सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर जाना जाता है। ऐस में आने वाले दिनों में सोने में निवेश बढ़ने के साथ ही उसकी कीमत में भी तेजी आएगी। यानी आने वाले दिनों में सोना अच्छा रिटर्न देगा। बाजार जानकारों क मुताबिक जल्द ही अपन उच्चतम भाव के नजदीक पहुंच जाएगा।

2 दिन में 1600 रु गिरने के बाद फिर धड़ाम हुआ सोना, चांदी भी टूटी, जानें आज का भाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+