Gold Price Today: गिरने के दाम संभला सोना, फिर 10000 रु से सस्ता बिक रहा है गोल्ड, निवेश करने वालों की चांदी
Gold Price Today: गिरने के दाम संभला सोना, फिर 10000 रु से सस्ता बिक रहा है गोल्ड, निवेश करने वालों की चांदी
नई दिल्ली। Gold Price Today 12th, Aug 2021. अगर आप सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। सोने की कीमत( Gold Rate) में फिर से लौटी हैं, लेकिन फिर से सोना सस्ता खरीदने का मौका है। सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 10000 रुपए तक सस्ता बिक रहा है। आप जहां वर्तमान में ऑल टाम हाई रेट से सस्ता सोना खरीद सकते हैं तो वहीं आने वाले समय में सोना अच्छा रिटर्न देगा। बाजार जानकारों के मुताबिक सोने की कीमत आने वाले समय में 60000 रुपए के आंकड़े को पार कर सकती है।

खरीदें सस्ता सोना
सोने-चांदी की कीमत में पिछले कुछ दिनों से मंदी जारी रही। सोना 4 महीन के अपने निटल स्तर पर पहुंच गया। सोने की कीमत 46000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली। जहां एक समय सोना 70 हजार के करीब पहुंच गया था तो वहीं एक बार फिर से चांदी की कीमत गिरकर 63 हजार के करीब आ गई है।

बुधवार को कीमत में आई मामूली तेजी
अगर बुधवार को सोने की कीमत में तेजी की बात करें तो सर्राफा बाजारों सोने-चांदी की कीमतें एक बार फिर बढ़ने लगी हैं। बुधवार, 13 अगस्त को 24 कैरेट शुद्धता वाले गोल्ड का भाव 269 रुपए चढ़कर 46597 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

रिकॉर्ड स्तर से सस्ता सोना
सोने की कीमत में आई गिरावट की बात करें तो सोना अपने ऑल टाइम हाई से 9657 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। 7 अगस्त 2020 को सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं वर्तमान में सोने की कीमत 46597 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। हालांकि बाजार जानकारों की माने तो आन वाले वक्त में सोना अच्छा रिटर्न देगा।

आज का सोने का भाव
बुधवार को सोने की कीमत पर नजर डाले तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की रेट कुछ इस तरह से हैं। 24 कैरट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46597 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46410 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 42683 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 34948 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। जबकि चांदी गिरकर 62704 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

सोना देगा तगड़ा रिटर्न
सोने में निवेश की बात करें तो आने वाले समय में सोना अच्छा रिटर्न देगा। सोने की कीमत में उछाल देखने को मिलेगी। केडिया कमोडिटीज के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक लॉग टर्म में सोना अच्छा रिटर्न देगा। उनके मुताबिक अगले छह महीने में सोना 50000 और एक साल में 54 हजार रुपए से लेकर 60000 रुपए के आंकड़ को छू सकता है।

गोल्ड बॉड में निवेश का आखिरी मौका
9 अगस्त से आप सस्ता सोना खरीद सकते हैं। मोदी सरकार ने एक बार फिर से सॉवरेन गोल्ड बांड योजना 2021-22( sovereign gold bond scheme 2020-21 ) मोदी सरकार ने 9 अगस्त से 13 अगस्त के बीच सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम की पांचवीं किश्त की शुरुआत की है। इस बार गोल्ड बांड स्कीम की निर्गम मूल्य 4807 रुपए प्रति ग्राम तय किया गया है। वहीं अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो आपको 50 रुपए प्रति ग्राम का अतिरिक्त छूट मिलेगा।
Bank Holidays: जल्दी निपटा लें जरूरी काम, कल से लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, पूरी लिस्ट यहां












Click it and Unblock the Notifications