Gold Price: लॉकडाउन के बीच राहत की खबर, धड़ाम हुआ सोना, चांदी हुई महंगी, जानिए गोल्ड का आज का रेट
Gold Price: लॉकडाउन के बीच राहत की खबर, धड़ाम हुआ सोना, चांदी हुई महंगी, जानिए गोल्ड का आज का रेट
नई दिल्ली। लंबे वक्त से सोने-चांदी की कीमत में उठापटक जारी है। सोना कभी सस्ता तो कभी महंगा हो रहा है। हालांकि लॉकडाउन के बीच सोने की कीमत में अधिकतर तेजी ही देखने को मिली है। जहां पिछले हफ्ते सोना 7 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया तो वहीं अब सोने की कीमत में गिरावट आई है। वैश्विक कमजोरी के सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को सोना एक बार फिर से गिर गया। सोने की कीमत गिरकर 47090 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं सोने की वायदा कीमत 0.36 फीसदी गिरकर 46806 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

सोना हुआ धड़ाम
मंगलवार को सोने का वायदा भाव गिरकर 46,806 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्किव कीमत में गिरावट आने के कारण सोने की कीमत में मंदी देखने को मिली। MCX पर सोने के जून महीने की डिलीवरी का भाव 167 रुपए गिरकर 46,806 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं अगस्त महीने की डिलीवरी के सोने का भाव 137 रुपए गिरकर 46,934 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर देखें को न्यूयॉर्क में 0.52 फीसदी गिरकर 1,744.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

भारतीय सर्राफा बाजार में सोने का भाव
भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट रही। मंगलवार 26 मई को सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई और सोना 10 रुपए गिरकर 47090 रुपए पर पहुंच गया। जबकि शुक्रवार को हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन सोना 47100 रुपए पर रहा। जहां सोने की कीमत में गिरकर 47909 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत में 940 रुपए की तेजी आई। मंगलवार को चांदी बड़े उछाल के साथ 47985 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

एक नजर सोने के भाव पर
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा 14 सर्रापा बाजारों की औसत कीमत उनकी वेबसाइट पर अपटेड की जाती है। इन औसत कीमत के मुताबिक मंगलवार को 24 कैरेट सोना 10 पुपए सस्ता होकर 47090 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं 99.5 फीसदी सोना 46901 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोना गिरकर 43134 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। जबकि 8 ग्राम वाले गिन्नी की कीमत 27548 रुपए रही। वहीं चांदी की कीमत 47985 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications