Gold Rate: 9000 रु सस्ता हुआ सोना, 2 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा, जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट

Gold Rate: 9000 रु सस्ता हुआ सोना, 2 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा, जानें चांदी का हाल

नई दिल्ली, 10 जनवरी। सोने की खरीदारी का अच्छा मौका है। सोने की कीमत में बड़ा गिरावट दर्ज की गई है। सोना सोमवार को कारोबारी हफ्ते के पहले दिन ही धड़ाम हो गया। सोने की कीमत में उसके उच्चतम स्तर से 9000 रुपए की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोने के दाम में आई इस गिरावट के कारण कई कारण जिम्मेदार है। जहां सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट आई है तो वहीं चांदी की कीमत भी गिरने लगी है।

 सोने की कीमत में बड़ी गिरावट

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट

कोरोबारी सप्ताह के पहले दिन एमसीएक्स पर सोने की कीमत में सुस्ती देखने को मिली है। MCX पर सोने की कीमत आज 101 रुपए गिरकर 47351 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी 217 रुपए टूटकर 60390 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। जहां सोने की कीमत में 0.23 फीसदी की गिरावट आई है तो वहीं चांदी की कीमत 0.32 फीसदी गिर चुकी है। फेडरल रिजर्व के बयान के बाद यूएस बॉन्ड यील्ड में आई बढ़ोतरी के कारण सोने की कीमत नें गिरावट दर्ज की जा रही है।

 10 जनवरी को सोने की कीमत

10 जनवरी को सोने की कीमत


इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन पर जारी सोने-चांदी की कीमत के मुताबिक 10 जनवरी को..

  • 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47518 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।
  • 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47328 रुपए प्रति 10 ग्राम पर हैं।
  • 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43571 रुपए 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
  • 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35639 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
  • 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 27798 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
  • चांदी की कीमत 60054 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंचा है।
 नए साल में सस्ता सोना खरीदने का मौका

नए साल में सस्ता सोना खरीदने का मौका

नए साल में सस्ता सोना खरीदने का अच्छा मौका है। सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 - सीरीज IX आज से शुरू कर दी है। अगले पांच दिनों तक लोगों के पास सस्ता सोना खरीदने का मौका है। आप इस गोल्ड स्कीम की मदद से कम से कम 1 ग्राम और अधिकतम 4 किलोग्राम सोना खरीद सकते हैं। इस गोल्ड पर आपको हर साल 2.5 फीसदी की सालाना दर से ब्‍याज भी मिलता है।

 8736 रुपए सस्ता सोना

8736 रुपए सस्ता सोना

सोने की कीमत की तुलना अगर उसके उच्चतम मूल्य से करें तो सोना अपने ऑल टाइम हाई मूल्य से करें को सोना 8736 रुपए सस्ता हो चुका है। अग्सत 2020 में सोने की कीमत 56126 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुकी थी। इस कीमत के मुकाबले सोना अब 8736 रुपए प्रति 10 ग्राम तो चांदी 15954 रुपए प्रति किलोग्राम तक गिर चुका है।

सोना खरीदने का सही मौका

सोना खरीदने का सही मौका

अगर आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। बाजार जानकारों के मुताबिक सोने की कीमत में सुधार देखने को मिलेगा। कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक भले ही सोना अपने ऑल टाइम हाई मूल्य से 8000 रुपए सस्ता हो, लेकिन आने वाले दिनों में सोने की कीमत में फिर से तेजी लौटेगी, ऐसे में आप अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। निवेशकों को सोने में निवेश की सलाह दी गई है, क्योंकि अगले तीन-चार महीनों में सोने का मूल्य 1880 डॉलर से 1900 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक जा सकता है और इस साल के अंत तक सोना 58 से 60 हजार प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकता है।

खरीदारी से पहले चेक कर लें सोने की कीमत

खरीदारी से पहले चेक कर लें सोने की कीमत

सोने की शुद्धता का पैमाना आप गोल्ड हॉलमार्क से जान सकते हैं। सरकार ने देशभर में हॉलमार्क को अनिवार्य करने की तैयारी कर ली है। अभी 256 जिलों में हॉलमार्क नियम को लागू कर दिया है, जिसके बाद इन जिलों में ज्वैलर्स बिना हॉलमार्क वाला सोना नहीं खरीद सकते हैं। हॉलमार्क का निशान बताता है कि सोना अंतरराष्ट्रीय स्टैंडर्ड का है। इसे भारत सरकार की संस्था ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड यानी BIS द्वारा जारी किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+