Gold Rate Dhanteras: धनतेरस पर सस्ता हो गया सोना-चांदी, खरीदारी से पहले चेक कीजिए गोल्ड के लेटेस्ट रेट
Gold Rate Today on Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। आज देशभर में सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद अब गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली समेत सभी बड़े शहरों में सोना सस्ता हुआ है और चांदी के भाव भी ढेर हो गए हैं।
धनतेरस पर सोना हुआ सस्ता
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड आज ₹1,910 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड ₹1,750 प्रति 10 ग्राम गिरा है। इससे पहले 16 अक्टूबर को सोने में जबरदस्त तेजी आई थी, लेकिन आज बाजार में मुनाफावसूली के चलते दाम नीचे खिसक गए।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का दाम आज ₹1,31,010 /10 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,20,100/ प्रति 10 ग्राम रही। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,19,500 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,30,370 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
🟡 Silver Price In India Today (18 Oct 2025): चांदी के भाव में आज भारी गिरावट देखने को मिली। लगातार तीसरे दिन चांदी सस्ती हुई है। दिल्ली में आज इसका रेट ₹1.72 लाख प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया, जो कल के मुकाबले ₹13,000 कम है। तीन दिनों में कुल मिलाकर ₹18,000 की गिरावट आ चुकी है।
Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (18 अक्टूबर 2025)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,31,010 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,20,100 /10 ग्राम
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,30,370 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,19,500 /10 ग्राम
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,30,370 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,19,500 /10 ग्राम
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,30,370 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,19,500 /10 ग्राम
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,30,860 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,19,950 /10 ग्राम
🔹 बेंगलुरु: 24 कैरेट - ₹1,30,860 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,19,950 /10 ग्राम
🔹 पटना: 24 कैरेट - ₹1,30,910 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,20,000 /10 ग्राम
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,31,010 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,20,100 /10 ग्राम
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,31,010 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,20,100 /10 ग्राम
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,30,910 /10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,20,000 /10 ग्राम
🔹 क्यों गिरा सोने-चांदी का बाजार
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पिछले कई हफ्तों से चली आ रही रिकॉर्ड तेजी के बाद अब बाजार में प्रॉफिट बुकिंग (मुनाफावसूली) का दौर शुरू हो गया है। एमसीएक्स पर सोना 3 फीसदी और चांदी 8 फीसदी तक लुढ़की है। इसका कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में राहत के संकेत और डॉलर की मजबूती बताई जा रही है।
🔹 खरीदारों के लिए खुशखबरी
धनतेरस पर सोने-चांदी की यह गिरावट आम खरीदारों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। अगर आप निवेश या पारंपरिक खरीदारी की सोच रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications