Gold Rate: दशहरे के बाद लगातार दूसरे दिन टूटा सोने का दाम, हो गया इतना सस्ता, क्या है आपके शहर में लेटेस्ट रेट
Gold Rate Today (4 Oct 2025): त्योहारों की रौनक के बीच सोने की चमक इस वक्त थोड़ी फीकी पड़ गई है। दशहरे के बाद लगातार दूसरे दिन शनिवार 4 अक्टूबर को देशभर में गोल्ड प्राइस लगातार नीचे आया। निवेशकों द्वारा की जा रही प्रॉफिट बुकिंग और डॉलर में मजबूती की वजह से सोने की खरीदारी की रफ्तार धीमी हो गई है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य बड़े शहरों में सोने का भाव गिरा है। वहीं चांदी की कीमतों में भी कमी आई है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,18,670 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,08,790 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में में 22 कैरेट सोना ₹1,08,640 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹1,18,520 प्रति 10 ग्राम है। नोएडा और गुरुग्राम में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,18,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव ₹1,08,790 प्रति 10 ग्राम है।

🟡 Silver Price In India Today (4 Oct 2025): सोने की तरह चांदी के दाम में भी गिरावट दर्ज हुई है। 4 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी का भाव ₹1,51,900 प्रति किलो तक आ गया, जो एक दिन पहले से ₹100 कम है। सितंबर महीने में चांदी ने सोने से ज्यादा तेज़ी दिखाई थी, जहां इसकी कीमत लगभग 19% बढ़ी, जबकि सोना करीब 13% महंगा हुआ। चांदी न केवल निवेश का लोकप्रिय साधन है बल्कि इंडस्ट्रियल डिमांड में भी इसकी बड़ी हिस्सेदारी रहती है, जो कुल मांग का लगभग 60-70% है।
Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज के सोने के रेट (4 अक्टूबर 2025)
🔹 दिल्ली - 24 कैरेट: ₹1,18,670 प्रति 10 ग्राम | 22 कैरेट: ₹1,08,790 प्रति 10 ग्राम
🔹 मुंबई - 24 कैरेट: ₹1,18,520 | 22 कैरेट: ₹1,08,640 प्रति 10 ग्राम
🔹 चेन्नई - 24 कैरेट: ₹1,18,520 | 22 कैरेट: ₹1,08,640 प्रति 10 ग्राम
🔹 कोलकाता - 24 कैरेट: ₹1,18,520 | 22 कैरेट: ₹1,08,640 प्रति 10 ग्राम
🔹 जयपुर - 24 कैरेट: ₹1,18,670 | 22 कैरेट: ₹1,08,790 प्रति 10 ग्राम
🔹 लखनऊ - 24 कैरेट: ₹1,18,670 | 22 कैरेट: ₹1,08,790 प्रति 10 ग्राम
🔹 चंडीगढ़ - 24 कैरेट: ₹1,18,670 | 22 कैरेट: ₹1,08,790 प्रति 10 ग्राम
🔹 अहमदाबाद - 24 कैरेट: ₹1,18,570 | 22 कैरेट: ₹1,08,640 प्रति 10 ग्राम
🔹 भोपाल - 24 कैरेट: ₹1,18,570 | 22 कैरेट: ₹1,08,640 प्रति 10 ग्राम
🔹 हैदराबाद - 24 कैरेट: ₹1,18,520 | 22 कैरेट: ₹1,08,640 प्रति 10 ग्राम
क्यों घट रहे हैं सोने-चांदी के दाम?
भारत में सोने और चांदी के दाम कई फैक्टर्स पर निर्भर करते हैं-जैसे इंटरनेशनल मार्केट की चाल, डॉलर की मजबूती-कमजोरी, फेस्टिव सीजन की डिमांड, इम्पोर्ट ड्यूटी और घरेलू सराफा बाजार का मूड। अक्सर अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों का सीधा असर गोल्ड प्राइस पर देखा जाता है। ब्याज दरें घटने पर सोने की ओर निवेशक ज्यादा आकर्षित होते हैं, जबकि डॉलर मजबूत होने पर इसकी मांग कम हो जाती है। यही वजह है कि दामों में अक्सर तेजी और गिरावट देखने को मिलती रहती है।












Click it and Unblock the Notifications