Gold Rate: सोना फिर हुआ सस्ता! चांदी भी गिरी 3 हजार, दिल्ली-मुंबई से चेन्नई तक कहां तक पहुंचा गोल्ड का भाव
Gold Rate Today 3 November: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। नवंबर के पहले हफ्ते में सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। 3 नवंबर की सुबह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर ₹1,23,140 प्रति 10 ग्राम पर आ गई, जबकि 22 कैरेट गोल्ड अब ₹1,12,890 प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है।
पिछले एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना ₹2,620 और 22 कैरेट सोना ₹2,400 सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट आई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,23,140 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,12,890 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। देश की आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,12,740 /प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,22,990/प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज के गोल्ड रेट (3 नवंबर 2025)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,23,140/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,890/10 ग्राम
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,22,990/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,740/10 ग्राम
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,22,990/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,790/10 ग्राम
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,22,990/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,740/10 ग्राम
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,22,990/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,740/10 ग्राम
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,22,990/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,740/10 ग्राम
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,23,140/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,890/10 ग्राम
🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,22,990/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,790/10 ग्राम
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,23,140/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,890/10 ग्राम
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,23,140/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,890/10 ग्राम
🟡 Silver Price In India Today (3 November 2025): सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी गई है। 3 नवंबर की सुबह चांदी ₹1,51,900 प्रति किलो पर पहुंच गई है। एक हफ्ते में इसकी कीमत में करीब ₹3,000 की गिरावट दर्ज की गई है। यह लगातार तीसरा सप्ताह है जब चांदी सस्ती हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रुझान कमजोर है-स्पॉट प्राइस 48.97 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इसका सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ा है।
🟡 क्यों गिर रही हैं कीमतें?
विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में यह गिरावट डॉलर की मजबूती, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और अंतरराष्ट्रीय मांग में कमी के कारण हुई है। इसके अलावा, त्योहारी खरीदारी का असर खत्म होने के बाद घरेलू बाजार में डिमांड कुछ धीमी पड़ी है।
विश्लेषकों का मानना है कि निकट भविष्य में सोने के भाव में और गिरावट संभव है। हालांकि, दीर्घकाल में सोना एक सुरक्षित निवेश बना रहेगा। निवेशक इस गिरावट को खरीदारी का मौका मान सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications