Gold Rate Today: होली से पहले खुशखबरी! 27 फरवरी को फिर सस्ता हो गया सोना, 10 ग्राम की अब इतनी हो गई कीमत
Gold Rate Today 27 February 2026: होली से ठीक पहले सोने की तेजी पर ब्रेक लग गया है। 27 फरवरी 2026 की सुबह सर्राफा बाजार में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि मुंबई में इसका भाव 1,61,010 रुपये रह गया।
एक दिन पहले दिल्ली के बाजार में सोना करीब 1,300 रुपये टूटकर 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और कारोबारियों की मुनाफावसूली के कारण घरेलू कीमतों में यह गिरावट आई है। वैश्विक स्तर पर सोने का हाजिर भाव 5,176.21 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है।

Gold Rate Today In India: 27 फरवरी 2026: देश के 10 बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव
🔹दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,61,820 | 22 कैरेट - ₹1,48,340 | 18 कैरेट - ₹1,15,780
🔹मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,61,010 | 22 कैरेट - ₹1,47,590 | 18 कैरेट - ₹1,15,200
🔹अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,61,720 | 22 कैरेट - ₹1,48,240 | 18 कैरेट - ₹1,15,650
🔹चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,61,010 | 22 कैरेट - ₹1,47,590 | 18 कैरेट - ₹1,15,200
🔹कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,61,010 | 22 कैरेट - ₹1,47,590 | 18 कैरेट - ₹1,15,200
🔹हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,61,010 | 22 कैरेट - ₹1,47,590 | 18 कैरेट - ₹1,15,200
🔹जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,61,820 | 22 कैरेट - ₹1,48,340 | 18 कैरेट - ₹1,15,780
🔹भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,61,720 | 22 कैरेट - ₹1,48,240 | 18 कैरेट - ₹1,15,650
🔹लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,61,820 | 22 कैरेट - ₹1,48,340 | 18 कैरेट - ₹1,15,780
🔹चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,61,820 | 22 कैरेट - ₹1,48,340 | 18 कैरेट - ₹1,15,780
🔶Silver Rate In India 27 February 2026: चांदी का क्या है हाल (Chandi ka aaj ka Bhav)
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। 27 फरवरी की सुबह चांदी 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। एक दिन पहले दिल्ली में चांदी 7,400 रुपये गिरकर 2,70,500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 87.28 डॉलर प्रति औंस है। दिलचस्प बात यह है कि जनवरी में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई थी।
🔶 इस साल कितना महंगा हुआ सोना और चांदी?
2026 में अब तक सोना करीब 26,000 रुपये महंगा हो चुका है, जबकि चांदी में लगभग 35,000 रुपये की तेजी आई है। 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख रुपये और चांदी 3.86 लाख रुपये के ऑल टाइम हाई तक पहुंची थी।
वहीं 2025 में सोने ने 57,000 रुपये यानी करीब 75 प्रतिशत की छलांग लगाई। 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोना 76,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 31 दिसंबर 2025 तक बढ़कर 1.33 लाख रुपये हो गया। चांदी ने तो और भी तेज रफ्तार दिखाई। 86,000 रुपये प्रति किलो से बढ़कर यह 2.30 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंची, यानी 167 प्रतिशत की बढ़त।
🔶देश में सोना और चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?
भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले कीमत, रुपये की विनिमय दर, आयात शुल्क, जीएसटी, और घरेलू मांग का सीधा असर पड़ता है। इसके अलावा मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज और वैश्विक कमोडिटी बाजारों में होने वाले उतार-चढ़ाव भी रोजाना के भाव तय करते हैं।
(नोट: सोना-चांदी खरीदने से पहले या निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ये खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखी गई है)












Click it and Unblock the Notifications