Gold Rate Today: क्रिसमस के दिन सोना और चांदी महंगा हुआ या सस्ता? दिल्ली से मुंबई तक 25 दिसंबर को क्या है रेट
Gold Rate Today 25 December 2025: क्रिसमस के मौके पर सर्राफा बाजार से निवेशकों और खरीदारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। 25 दिसंबर 2025 को देशभर में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,39,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि मुंबई में इसका भाव 1,38,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना मजबूत बना हुआ है और हाजिर भाव 4,525.96 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। साल 2025 में अब तक सोने ने करीब 73.7 प्रतिशत की जबरदस्त मजबूती दिखाई है। आइए जानें देश के बड़े शहरों में आज यानी 25 दिसंबर को क्या है सोने का भाव।

Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (25 दिसंबर 2025)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,39,090 | 22 कैरेट - ₹1,23,140 | 18 कैरेट - ₹1,02,270
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,38,940 | 22 कैरेट - ₹1,27,360 | 18 कैरेट - ₹1,02,200
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,38,990 | 22 कैरेट - ₹1,27,410 | 18 कैरेट - ₹1,02,240
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,38,940 | 22 कैरेट - ₹1,27,360 | 18 कैरेट - ₹1,02,200
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,38,940 | 22 कैरेट - ₹1,27,360 | 18 कैरेट - ₹1,02,200
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,38,940 | 22 कैरेट - ₹1,27,360 | 18 कैरेट - ₹1,02,200
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,38,990 | 22 कैरेट - ₹1,27,510 | 18 कैरेट - ₹1,02,240
🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,34,220 | 22 कैरेट - ₹1,27,410 | 18 कैरेट - ₹1,00,660
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,39,090 | 22 कैरेट - ₹1,27,510 | 18 कैरेट - ₹1,02,270
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,39,090 | 22 कैरेट - ₹1,27,510 | 18 कैरेट - ₹1,02,270
🟡 Silver Price In India Today (25 December 2025): चांदी की बात करें तो 25 दिसंबर को इसमें भी जोरदार तेजी देखने को मिली है। घरेलू बाजार में चांदी 2,33,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी का भाव 72.70 डॉलर प्रति औंस हो गया है। साल 2025 में अब तक विदेशी बाजार में चांदी 151 प्रतिशत और घरेलू बाजार में करीब 153 प्रतिशत तक महंगी हो चुकी है।
🟡 साल 2025 में कितना बढ़ा सोना और चांदी का दाम?
पूरे साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2025 में सोना करीब 60,473 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2024 को जहां 24 कैरेट सोना 76,162 रुपये था, वहीं अब यह 1,36,627 रुपये के पार पहुंच चुका है। इसी तरह चांदी भी 1,32,966 रुपये की छलांग लगा चुकी है और 86,017 रुपये से बढ़कर 2,18,983 रुपये प्रति किलो हो गई है।
🟡सोना और चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?
देश में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स, ज्वेलरी की मांग और रिजर्व बैंकों की खरीदारी पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा जियोपॉलिटिकल तनाव, ब्याज दरों में बदलाव और औद्योगिक मांग भी कीमतों को सीधे प्रभावित करती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा हालात में सोने और चांदी दोनों में आगे भी मजबूती बनी रह सकती है। ऐसे में निवेशकों की नजरें अब आने वाले दिनों के बाजार रुख पर टिकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications