Gold Rate Today: दिवाली के बाद सस्ता हो रहा है सोना! दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22 कैरेट का गोल्ड का रेट

Gold Rate Today 24 Oct: दिवाली के बाद अब सोने की चमक कुछ फीकी पड़ गई है। शुक्रवार 24 अक्टूबर को देशभर में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। धनतेरस और दिवाली के दौरान जहां सोने ने हर दिन नया रिकॉर्ड बनाया था, वहीं अब इसके रेट नीचे आते जा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट और डॉलर की मजबूती की वजह से भारत में सोने के दाम घटे हैं।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का दाम आज ₹1,26,020/10 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,14,790/प्रति 10 ग्राम रही। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,14,640/प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,25,070/प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

Gold Rate Today 24 Oct

पिछले हफ्ते तक सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर था, लेकिन अब निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग और विदेशी बाजारों में नरमी का असर घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है। सिंगापुर में सोने का हाजिर भाव 0.4% गिरकर 4,111.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, पिछले एक सप्ताह में गोल्ड की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में करीब 3% की गिरावट दर्ज की गई है।

Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज के गोल्ड रेट (24 अक्टूबर 2025)

🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,26,020/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,14,790/10 ग्राम

🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,25,070/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,14,640/10 ग्राम

🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,25,170/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,14,790/10 ग्राम

🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,25,070/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,14,640/10 ग्राम

🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,25,070/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,14,640/10 ग्राम

🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,25,070/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,14,640/10 ग्राम

🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,26,020/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,14,790/10 ग्राम

🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,25,170/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,14,790/10 ग्राम

🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,26,020/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,14,790/10 ग्राम

🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,26,020/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,14,790/10 ग्राम

🟡 Silver Price In India Today (24 Oct 2025): सोने की तरह चांदी के दामों में भी गिरावट जारी है। शुक्रवार को चांदी ₹1,58,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई है। दिवाली से पहले चांदी में भारी तेजी देखी गई थी, लेकिन अब वैश्विक बाजारों में कमजोरी के चलते इसमें 6% तक की गिरावट दर्ज की गई है।

भारत में सोने-चांदी की कीमत कैसे तय होती है?

भारत में सोने और चांदी के दाम किसी एक संस्था द्वारा तय नहीं किए जाते। देश के प्रमुख बुलियन एसोसिएशन (जैसे इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन - IBJA) हर दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, डॉलर-रुपया विनिमय दर, इम्पोर्ट टैक्स, ज्वेलरी की डिमांड और स्थानीय करों को ध्यान में रखकर दरें तय करते हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड पर निर्भर करती हैं। जब डॉलर मजबूत होता है तो सोने की कीमतें आमतौर पर गिर जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+